Don 3 Controversy: बॉलीवुड में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्म वो है जो अभी तक रिलीज़ भी नहीं हुई है। फरहान अख्तर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में जबरदस्त हंगामा मचा हुआ है। खबरों के मुताबिक, फिल्म के मुख्य अभिनेता रणवीर सिंह ने शूटिंग शुरू होने से ठीक तीन हफ्ते पहले प्रोजेक्ट छोड़ दिया, जिसकी वजह से निर्माताओं को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। अब इस मुद्दे पर फिल्म इंडस्ट्री दो हिस्सों में बंट गई है। ‘डॉन 3’ को लेकर हुए विवाद के बाद रणवीर और फरहान के रिश्ते में खटास आ गई है। वहीं, ऐसी खबरें भी हैं कि दिग्गज अभिनेता रणवीर सिंह इस मामले को सुलझाने के लिए तैयार हैं।
फरहान अख्तर ने की 45 करोड़ रुपये के जुर्माने की मांग
रणवीर सिंह के फिल्म से बाहर निकलने पर फरहान अख्तर ने फेडरेशन का सहारा लिया। यह विवाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ (FWICE) के समक्ष उठाया गया। फरहान ने रणवीर के फिल्म छोड़ने पर आपत्ति जताई। निर्देशक-निर्माता फरहान अख्तर का आरोप है कि रणवीर सिंह ने आखिरी समय में फिल्म छोड़कर उन्हें करीब 45 करोड़ रुपये (12 लाख अमेरिकी डॉलर) का भारी नुकसान पहुंचाया है। फरहान ने रणवीर सिंह से मुआवजे के तौर पर यह राशि चुकाने की मांग की है। हालांकि, अभिनेता ने इस राशि का भुगतान करने से साफ इनकार कर दिया है।
FWICE ने की रणवीर सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई
फरहान अख्तर की शिकायत के बाद, FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। उन्होंने रणवीर सिंह को तीन बार नोटिस भेजकर अपना पक्ष रखने को कहा, लेकिन अभिनेता की ओर से कोई जवाब नहीं आया। इस असहयोग को देखते हुए, FWICE ने रणवीर सिंह (Don 3 Controversy) के खिलाफ ‘असहयोग निर्देश’ जारी किया है। इस निर्देश के अनुसार, विवाद के पूरी तरह हल होने तक फिल्म इंडस्ट्री का कोई भी शख्स रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करेगा।
रणवीर सिंह का रिएक्शन
धुरंधर के अभिनेता रणवीर सिंह ने डॉन-3 विवाद में सुलह का रुख अपनाने की कोशिश की है। खबरों के मुताबिक, विवाद को और बढ़ने से रोकने के लिए रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर और उनकी बहन जोया अख्तर को मध्यस्थता और सुलह का रास्ता अपनाते हुए एक बड़ा प्रस्ताव रखा है। रणवीर ने फरहान अख्तर और उनके प्रोडक्शन पार्टनर रितेश सिधवानी को भविष्य में किसी फिल्म में साथ काम करने का प्रस्ताव दिया था, जिसे दोनों ने तुरंत ठुकरा दिया। रणवीर ने फरहान की बहन और मशहूर निर्देशक जोया अख्तर को भी अपकमिंग फिल्म में साथ काम करने का प्रस्ताव भेजा है।
रणवीर के प्रस्ताव पर ज़ोया अख्तर की चुप्पी
सूत्रों के मुताबिक, ज़ोया अख्तर ने रणवीर के प्रस्ताव पर अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है, जबकि फरहान अख्तर ने किसी भी तरह के समझौते से साफ इनकार कर दिया है। पूरी फिल्म इंडस्ट्री इस हाई-प्रोफाइल विवाद के नए मोड़ पर नजर गड़ाए हुए है। रणवीर सिंह (Don 3 Controversy) ने 2019 की सुपरहिट फिल्म ‘गली बॉय’ में ज़ोया अख्तर के निर्देशन में काम किया था। आलिया भट्ट और रणवीर अभिनीत इस फिल्म ने रणवीर के करियर को नई रफ्तार दी थी। शायद यही वजह है कि रणवीर ने दोबारा ज़ोया से संपर्क किया है।

