मलाइका और अर्जुन कपूर क्रिसमस और न्यू ईयर की पार्टी एक साथ नहीं करेंगे सेलिब्रेट, जानें कारण

Ranjana Pandey
4 Min Read

बॉलीवुड का सबसे हॉट कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर  रहे हैं। सालों तक अपने प्यार को दुनिया से छुपाने वाला ये कपल अब आए दिन सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए अपनी फीलिंग शेयर करते रहते हैं।

वहीं अब इस कपल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इन दिनों अर्जुन और मलाइका के बीच लड़ाई हो गई है और मलाइका अर्जुन से बेहद नाजार चल रही हैं।

दरअसल, सिनेमा हॉल्स खुलने के बाद फिल्मों के काम ने जोर पकड़ लिया है। बीते कई महीनों से धीमी गति से चल रहे कामों को अब जल्दी निपटाया जा रहा है। अर्जुन कपूर ने हाल ही में मोहित सूरी की फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ की शूटिंग पूरी की है।

इसके बाद भी अर्जुन फ्री नहीं हैं। वो अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके चलते वो इस बार क्रिसमस और नए साल के मौके पर भी बिजी रहेंगे। ऐसे में को ईयर एंड का जश्न नहीं मना पाएंगे।

क्रिसमस और नए साल का सेलिब्रेशन भी अर्जुन के साथ करना चाहती थीं, लेकिन अपने व्यस्त शेड्युल के कारण अर्जुन ने ऐसा करने से मना कर दिया है। माना जा रहा है कि अर्जुन के मना कर देने के कारण ही मलाइका उनसे नाजार हो गई हैं। कयास लगाए गए हैं अर्जुन के इस फैसले से मलाइका अरोड़ा थोड़ी अपसेट हैं।

हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक्ट्रेस और गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ दिवाली पार्टी मना कर सुर्खियां बटोरीं थीं। उनके ट्रेडिशनल अवतार ने फैंस को दीवाना बना दिया था।

 

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अर्जुन और मलाइका एकसाथ क्रिसमस और न्यू इयर सेलिब्रेट नहीं पाएंगे। बता दें, कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे वक्त से डेटिंग कर रहे हैं।

दोनों ने साल 2018 में अपने रिलेशनशिप को सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिये ऑफिशियल किया था। तलाकशुदा मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं।

हांलाकि उम्र का ये फासला दोनों के रिश्ते के आड़े नहीं आता है। कई बार मलाइका अपनी उम्र से छोटे बॉयफ्रेंड को डेट करने की वजह से ट्रोल भी हो चुकी हैं।

इस ट्रोलिंग का असर भी दोनों के रिश्ते पर नहीं पड़ता है। बीते साल मलाइका और अर्जुन लॉकडाउन के दौरान लिवइन में रहे थे। मलाइका ने इस बात का खुलासा अपने एक इंटरव्यू में भी किया था। दोनों अक्सर रोमांटिक वेकेशन पर भी जाते हैं।

अक्सर फैंस अर्जुन और मलाइका से उनकी शादी को लेकर सवाल करते हैं। मलाइका और अर्जुन दोनों ही साफ कर चुके हैं कि वह प्यार के रिश्ते को शादी का नाम देने की जल्दबाज़ी में नहीं है। वह रिलेशनशिप के इस फेज़ को इंज़ॉए कर रहे हैं।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *