जन्मदिन से एक दिन पहले सलमान खान को सांप ने काटा, आधी रात को अस्पताल ले जाया गया

Shilpi Soni
3 Min Read

बॉलीवुड से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां फिल्मी दुनिया के दबंग खान यानि सलमान खान हर साल की तरह इस साल भी 27 दिसंबर यानी सोमवार को अपनी 56वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मानाने वाले थें। लेकिन उनके इस खास दिन से ठीक एक दिन पहले कुछ ऐसा हो गया, जिसके बाद उनके परिवार वाले और उनके फैंस काफी डर गए है।

इस बार भी सलमान अपने बर्थडे से कुछ दिन पहले पनवेल स्थित फार्महाउस पहुंचे गए थे। लेकिन देर रात को भाईजान के साथ एक घटना घट गई। सलमान खान को आधी रात को सांप ने कांट लिया। इस खबर के सामने आते ही सभी के बीच हड़कंप मच गया। सभी को भाईजान की चिंता होने लगी।

खतरे से बाहर भाईजान

सलमान खान को सांप के काटने के बाद फौरन उन्हें नवी मुंबई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली खबर के अनुसार सलमान को जिस सांप ने कांटा था उसमें जहर नहीं था। उनकी सेहत को लेकर डॉक्टर ने बताया है की सलमान खतरे से बाहर हैं। आज सुबह वह अपने पनवेल स्थित फार्महाउस लौटे गए है।

फैंस कर रहे दुआ

इस खबर के सामने आते ही सलमान खान के फैंस काफी घबरा गए थे और सभी को उनकी स्वास्थ्य की चिंता हो रही थी। लगातार सभी फैंस उनके ठीक होने की प्राथना कर रहे थें। लेकिन अब उनके फैंस के लिए यह राहत की बात है कि सलमान अब पूरी तरह से फिट हैं।

आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान हाल ही में फिल्म ‘अंतिम’ में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ उनके बहनोई आयुष शर्मा की मुख्य भूमिका थी। इसके अलावा वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ होस्ट करते नजर आ रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग अभी बाकी है। इसके अलावा सूरज बड़जात्या की एक फिल्म उनके खाते में है। ‘किक 2’ का ऐलान भी पिछले साल किया गया था और अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल को कन्फर्म किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *