By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bwood TadkaBwood Tadka
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • About
  • Contact Us
  • Fact-checking Policy
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Ownership & funding information
  • Editorial team information
  • Privacy Policy
Copyright © 2014-2023 Ruby Theme Ltd. All Rights Reserved.
Bwood Tadka > Blog > Bollywood > आमिर खान की लाडली पर चढ़ा रोमांस का नशा, पानी में उतरकर की बॉयफ्रेंड को किस

आमिर खान की लाडली पर चढ़ा रोमांस का नशा, पानी में उतरकर की बॉयफ्रेंड को किस

Shilpi Soni
Last updated: 2022/06/02 at 11:10 PM
Shilpi Soni Bollywood Bollywood Gupshup Bollywood Viral
Share
3 Min Read

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की लाडली को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से उतना ही प्यार है, जितना आमिर खान सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। इरा खान आए दिन अपने प्रशंसकों के साथ अपनी जिंदगी के पहलुओं को साझा करती हैं और इस बार भी उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में एक पोस्ट किया है।

बता दे की इरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।  इरा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखर के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमे इरा उनके साथ पूल में कोजी होती दिख रही है।

इरा खान ने सोशल मीडिया पर नुपुर के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ”असल में दो साल हो गए है लेकिन ऐसा लगता है कि यह हमेशा से ऐसा ही था। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं…. शुक्रिया सबकुछ देने के लिए।” इन तस्वीरों में इरा खान अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखर के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती नजर आ रही हैं।

इरा दो साल से नुपुर शिखरे को कर रहीं है डेट

इरा खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर समय-समय पर सुर्खियों में रहती हैं। इरा नूपुर शिखर को दो साल से डेट कर रही हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर नुपुर के साथ अपनी फोटोज शेयर कर अपने प्यार का इजहार करती रहती है। जब से इरा ने अपने रिश्ते का खुलासा किया है तब से वे कहीं न कहीं अपने बाॅयफ्रेंड के साथ दिख ही जाती है। नुपुर शिखर एक फिटनेस ट्रेनर हैं और उन्होंने इरा खान के पिता और मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को भी ट्रेनिंग दी है।

इरा और नूपुर ने लॉकडाउन के दौरान डेटिंग शुरू की, बता दे की इरा ने फिल्मों में डेब्यू करने से पहले अपनी फिटनेस का ख्याल रखने के लिए नूपुर को एक ट्रेनर के रूप में काम पर रखा था। इससे पहले इरा मिशाल कृपाला के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन यह अफेयर दो साल तक चला और दिसंबर 2019 में खत्म हो गया। इरा आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं।
TAGGED: Bollywood news, Bollywood News In Hindi, Ira khan, Ira Khan Aamir Khan daughter, Ira Khan Boyfriend Nupur Shikhare, Nupur Shikhare

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Twitter LinkedIn Reddit Email Copy Link
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?