4 बच्चों के पिता से प्यार करती थीं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा, किडनैप करके रचाना चाहती थीं ब्याह, लेकिन हो गया कुछ ऐसा

Deepak Pandey
5 Min Read

फिल्म एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा करके सभी को चौंका दिया है। दरअसल परिणीति ने खुलासा किया है कि वो 4 बच्चों के पिता से बेहद प्यार करती थी। इस शख्स से परिणीति को इतना ज्यादा लगाव था कि वो इनसे शादी करने के लिए अगवा करने का भी मन बना चुकी थी। लेकिन इससे पहले कि ये शख्स किडनैप होता। किसी और ने परिणीति के प्यार पर कब्जा जमा लिया। इसके बाद तो मानो मै़डम का दिल टूट ही गया ।

आइए जानते हैं परिणीति की जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें –

परिणीति का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को हरियाणा के अंबाला शहर में हुआ था। परिणीति टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं। परिणीति ने अंबाला के कॉन्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई करने के बाद मैनचेस्टर बिज़नेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल डिग्री भी हासिल की है। परिणीति शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। उन्होंने 12वीं क्लास में देशभर में टॉप किया था जिसके लिए उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था।

कम किया था वजन
विदेश में रहने के दौरान परिणीति ज्यादा जंक फूड खाती थीं जिसके कारण उनका वजन बहुत बढ़ गया था। परिणीति को पिज्जा बहुत पसंद है। एक इंटरव्यू के दौरान परिणीति ने बताया था कि वे पिज्जा खाने के लिए इतनी पागल हैं कि वो आधी रात को उठकर भी पिज्जा खा सकती हैं। एक इंटरव्यू में परिणीति ने खुलासा किया था कि उन्हें नवाब पटौदी यानि सैफ अली खान बहुत पसंद हैं।

उन्होंने बताया कि वे सैफ को लेकर इतनी क्रेजी थी कि वे एक ब्रांड के चिप्स के पैकेट्स को इकट्ठा किया करती थीं क्योंकि उस पर सैफ की फोटो होती थी। परिणीति ने यह भी बताया था कि वे सैफ से शादी करना चाहती थीं।इस बात को परिणीति ने सैफ की पत्नी करीना कपूर को भी बताया था। परिणीति की माने तो वो सैफ अली खान का किडनैप करके उनसे जबरदस्ती शादी करना चाहती थी।

लेकिन उससे पहले ही करीना कपूर ने सैफ से शादी कर ली। परिणीति अब आने वाले दिनों में बंटी और बबली पार्ट-2 में सैफ अली के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

हीरोइन नहीं बनना चाहती थीं परी

बहुत कम लोग जानते होंगे की परिणीति चोपड़ा कभी हीरोइन नहीं बनना चाहती थीं। दरअसल, फिल्मों में आने से पहले परिणीति विदेश में इन्वेस्टमेंट मैनेजर की जॉब करती थीं। लेकिन 2009 में आई आर्थिक मंदी के कारण उन्हें वापस इंडिया लौटना पड़ा था। भारत वापस आकर उन्होंने यशराज फिल्म्स में दो हजार महीने प्रति महीने की इंटर्नशिप की थी। इसके बाद परिणीति ने 2011 में आई फिल्म ‘लेडीज़ वर्सेज रिक्की बहल’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन बतौर लीड एक्ट्रेस परिणीति की पहली फिल्म ‘इश्कजादे’ थी। इस फिल्म में परिणीति और अर्जुन कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और परिणीति रातोंरात स्टार बन गईं। इस फिल्म के लिए परिणीति को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। परिणीति एक टैलेंटेड एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। उन्होंने क्लासिकल सिंगिंग की ट्रेनिंग भी ली है। परिणीति ने अभी तक अब तक बॉलीवुड में दो गाने गए हैं। उन्होंने फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ में ‘माना की हम यार नहीं’ सॉन्ग से अपना सिंगिंग डेब्यू किया था।

Parineeti Chopra Birthday

58 करोड़ की प्रॉपर्टी की हैं मालकिन
एक रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति चोपड़ा करीब 58 करोड़ रूपए संपत्ति की मालकिन हैं। परिणीति का मुंबई में समुद्र के सामने एक आलीशान अपार्टमेंट है। परिणीति के पास ऑडी ए6, जगुआर एक्सजेएल और ऑडी क्यू5 जैसी लग्जरी कारों का कलेक्शन हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *