सीरियल ‘शक्ति’ में नजर आ चुकी अदाकारा काम्या पंजाबी के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज काम्या पंजाबी अपने पति शलभ दांग के साथ शादी की सालगिरह मना रही है। काम्या पंजाबी ने 10 फरवरी 2020 को शलभ दांग के साथ शादी की थी हालांकि शादी की ये राह काम्या पंजाबी के लिए इतनी आसान नहीं थी। किसी फिल्म की कहानी की तरह शलभ दांग ने काम्या पंजाबी के दिल में एंट्री की थी। तो चलिए जानते हैं कि काम्या पंजाबी को पाने के लिए इस दिल्ली के मुंडे ने क्या क्या पापड़ बेले थे।
अपने ही डॉक्टर को दिल दे बैठी थीं काम्या पंजाबी
शलभ दांग से शादी करने को राजी नहीं थीं काम्या पंजाबी
दोनों बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं काम्या पंजाबी और शलभ दांग
बता दे की काम्या पंजाबी को टीवी इंडस्ट्री में 18 साल हो चुके हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में ‘Ssshhhh…Koi Hai’ सीरियल से की थी। इसके बाद ‘कहता है दिल’, ‘क्यूं होता है प्यार’, ‘पिया का घर’, ‘अस्तित्व..एक प्रेम कहानी’ में नजर आईं। हालांकि काम्या को पहचान साल 2006 में ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ सीरियल से मिली। इस सीरियल में काम्या ने ‘सिंदूरा’ का किरदार निभाया था। इस नकारात्मक रोल ने काम्या को शोहरत दिलाई।
सीरियल के अलावा काम्या पंजाबी रियलिटी शो में भी किस्मत आजमा चुकी हैं। काम्या ‘बिग बॉस’ सीजन 7 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं। इसके अलावा ‘बॉक्स क्रिकेट लीग 2’ और ‘किचन चैम्पियन’ में भी हिस्सा ले चुकी हैं।