धुरंधर की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस ने अक्षय खन्ना को मारा था थप्पड़, आखिर क्या थी वजह

Smina Sumra
3 Min Read
Actress Slapped Akshaye Khanna

Actress Slapped Akshaye Khanna : ‘धुरंधर’ के एक सीन के लिए अभिनेत्री को अक्षय खन्ना के कान के नीचे थप्पड़ मारना पड़ा। अभिनेत्री ने इस सीन की शूटिंग के अपने अनुभव साझा किए हैं।

‘धुरंधर’ में कई कलाकार अपने अभिनय से सबका ध्यान खींच रहे हैं। इनमें से एक हैं टीवी अभिनेत्री सौम्या टंडन। इस फिल्म में सौम्या ने रहमान की पत्नी उल्फत का किरदार निभाया है। फिल्म ‘धुरंधर’ के एक सीन में सौम्या Akshaye Khannaको थप्पड़ मारती नजर आती हैं। अब सौम्या ने इस सीन पर अपना रिएक्शन दिया है।

सौम्या टंडन का रिएक्शन

Actress Slapped Akshaye Khanna
Actress Slapped Akshaye Khanna

सौम्या टंडन ने हाल ही में मिड-डे से बातचीत की। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। सौम्या टंडन ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि ‘धुरंधर’ में उनकी भूमिका छोटी होगी। स्टोरी काफी सीक्रेट रखी गई थी, इसलिए उन्हें पूरी स्क्रिप्ट नहीं बताई गई थी। उन्हें यह भी नहीं पता था कि फिल्म दो भागों में बनेगी। हालांकि, निर्देशक आदित्य धर का उन पर भरोसा देखकर उन्होंने फिल्म करने के लिए हामी भर दी। सौम्या ने कहा, ‘आदित्य मेरे पसंदीदा निर्देशक हैं और उन्होंने मुझे बताया कि उन्होंने इससे पहले कभी इस तरह की फिल्म नहीं बनाई है।’

सौम्या टंडन के फेवरेट एक्टर है Akshaye Khanna

उन्होंने यह भी बताया कि Akshaye Khanna सौम्या के पसंदीदा अभिनेता हैं। सौम्या टंडन ने बताया कि एक सीन में वह अक्षय को थप्पड़ मार रही थीं, इसीलिए उन्हें डर लग रहा था। शूटिंग से पहले दोनों ने ज्यादा बात नहीं की, लेकिन उनकी केमिस्ट्री बहुत अच्छी थी। उनकी आंखें सब कुछ बयां कर रही थीं। अक्षय खन्ना को थप्पड़ जड़ने वाले सीन में उन्होंने पहले इनकार करने की कोशिश की। लेकिन आदित्य ने कहा, ‘एक्टिंग मत करो, सच में मारो।’ अक्षय ने भी उन्हें मारने की इजाजत दे दी। सौम्या ने सीन करने के लिए अक्षय (Akshaye Khanna’s performance in Dhurandhar) को थप्पड़ मारा, लेकिन बाद में उन्हें बुरा लगा।

‘धुरंधर’ की कमाई 

Dhurandhar movie
Dhurandhar movie

वहीं, फिल्म ‘धुरंधर‘ की कमाई की बात करें तो, फिल्म ने पहले हफ्ते में 218 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे हफ्ते में इसने 146.50 करोड़ रुपये कमाए। 10 दिनों के बाद, धुरंधर का कुल कलेक्शन 364.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। 225 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस बॉलीवुड स्पाई एक्शन थ्रिलर ने 62% मुनाफा कमाया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *