अली असगर के बच्चों का स्कूल में खूब उड़ता था इस वजह से मजाक, मासूम बेटी की जुबानी सुनकर एक्टर रोने लगे झलक दिखला जा के प्रोमो में अली के ऑनस्क्रीन परफॉर्मेंस ने लोगो का दिल वैसे भी जीत लिया था ।परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद स्क्रीन पर उनकी बेटी की एंट्री होती है।जो कुछ ऐसा कह जाती है जिससे अली और वहां पर मौजूद सभी लोग सोच में पड़ जाते है।
द कपिल शर्मा शो में चार चांद लगाने वालो में अली असगर का नाम भी लिया जाता है।अली अक्सर किसी न किसी शो में अपने कॉमिक एंट्री के जरिए खूब हंसाते है।अजगर आजकल झलक दिखला जा 10 में अपने डांस के हुनर से लोगों को परिचित करा रहे हैं। इसे देखकर तो यही लगता है कि अली कॉमेडी के साथ ही डांस में भी माहिर है।इस शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है। अली अपने शानदार डांस के जरिए जजेस काफी प्रभावित करते दिख रहे। यही नहीं अपकमिंग एपिसोड में अली की मासूम बेटी की बातों को सुनकर आप भी भावुक हो जाएंगे।
भावुक हुए अली
एक उम्दा कॉमेडियन का असल काम होता है,लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाना।उनसे लोग इसी की आस लगाते हैं लेकिन इस एपिसोड में आपको कुछ अलग ही देखने को मिलेगा।जैसे कॉमेडियन की वास्तविक जिंदगी कैसे होती है। उनके प्रोफेशन के चलते उनके बच्चों को किस कदर झेलना पड़ता है। हर शख्स उनका मजाक बनाने से पीछे नहीं हटता। शायद आपने अब तक पर कभी गौर नहीं किया होगा लेकिन झलक दिखला जा के प्रोमो को देखकर आपकी आंखें खुल जाएगी और आप सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि ऐसा भी होता है क्या ?
झलक दिखला जा के प्रोमो में अली की मौजूदगी देखी गई। ये शो में शानदार परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे। जैसे ही इनकी परफॉर्मेंस खत्म करने की होती है ,तभी स्क्रीन पर इनकी बेटी की उपस्थिति दर्ज होती है।बेटी ने बातों ही बातों में बताया कि उसके स्कूल में उसके फ्रेंड उसे खूब चढ़ाया करते थे।
उनका कहना था कि तुम्हारी एक नहीं दो मां हैं। वे टैटू बनाते थे कि दादी का बेटा, दादी की बेटी,बसंती ये.. उनके कॉमेडियन पिता खुद का मजाक बना कर दूसरों को हंसाने का काम करते है।ऐसा करना हर किसी के बस की बात नहीं है। अली की बेटी ने शो दौरान पिता को वी लव यू डैड बोला बेटी की इन बातों को सुनकर अली काफी इमोशनल हो जाते हैं और उनकी आंखों में आंसू आ जाते है . माधुरी प्रोमों में अली को मोटिवेट करती दिख रही और वो आगे कहती है कि वी ऑल लव यू ।

