आलिया भट्ट की हमशक्ल ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, देख लोग हुए हैरान

Shilpi Soni
4 Min Read

सोशल मीडिया की दुनिया काफी अजीब है, यहां आपको कब-क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? जानवरों के वीडियो, डांस वीडियो, हंसाने वाले वीडियो या फिर सेलिब्रिटी की तरह दिखने वाले लोगों के वीडियो काफी वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक महिला बॉलीवुड गाने पर डांस कर रही है। हैरानी की बात ये है कि जब लोगों ने महिला को देखा तो कन्फ्यूज हो गए और उसे आलिया भट्ट समझ बैठे।

आज तक आपने कई लोगों के हमशक्ल देखे होंगे। हाल ही में सलमान खान के डुप्लिकेट को पुलिस ने रील बनाते हुए गिरफ्तार किया था। सोशल मीडिया पर आपको कई लोगों के डुप्लिकेट वीडियो बनाते हुए दिख जाएंगे। इसी कड़ी में आलिया भट्ट की डुप्लीकेट धमाल मचा रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक महिला साड़ी में ‘कब तक चुप बैठे…’ गाने पर डांस कर रही है। जैसे ही लोगों ने इस महिला को देखा उसे आलिया भट्ट समझ बैठे। क्योंकि, अगर आप गौर से नहीं देखेंगे तो जरूर धोखा खा जाएंगे। पहले वीडियो देखें…

दरअसल, केलेस्टी बैरागे नाम की इस लड़की ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर की है। इतना ही नहीं इस लड़की ने अपने कुछ तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें यह हूबहू बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की तरह दिख रही है।

केलेस्टी बैरागे ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है इसमें वह  शाहरुख खान के गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में यह काफी बेहतरीन तरीके से डांस कर रही है। इतना ही नहीं केलेस्टी बैरागे को वीडियो में देखने के बाद से आलिया के फैंस हैरान हो गए हैं क्योंकि यह हूबहू आलिया भट्ट की तरह ही दिखाई दे रही है।

आलिया के हमशक्ल पेशे से ब्लॉगर हैं

इन दिनों आलिया भट्ट के हमशक्ल केलेस्टी बैरागे की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी जमकर वायरल हो रही है और इस वीडियो को देखने के बाद से आलिया के फैंस इनको आलिया भट्ट की जुड़वा बहन बता रहे हैं। हालांकि, आपको बता देती है यह लड़की असम की रहने वाली है और पेशे से यह एक ब्लॉगर है।

यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है और इस वीडियो को देखने के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद से एक यूजर ने कमेंट किया कि, ‘आईला यह तो बिल्कुल आलिया की तरह लग रही है।’ तो वहीं कुछ लोग इसको आलिया भट्ट की कॉपी बता रहे हैं।

आलिआ का वर्कफ़्रंट

आलिआ का वर्कफ़्रंट की बात करें तो उनकी कई फिल्में आनेवाली हैं। आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बनी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ रणवीर सिंह के साथ और अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ पति रणबीर कपूर के साथ आने वाली है।

आलिया भट्ट नेटफ्लिक्स की हार्ट ऑफ स्टोन की सह-अभिनीत गैल गैडोट के साथ हॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए भी तैयार हैं। वह ‘डार्लिंग्स’ में भी अभिनय करेंगी, जिसमें वह शाहरुख खान के साथ सह-निर्माण भी करेंगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *