Ameesha Patel on her love for Tom Cruise : 50 साल की उम्र में भी अमीषा अपनी निजी जिंदगी और बोल्ड अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अमीषा ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ‘कहो ना प्यार है’ से रातोंरात स्टारडम की बुलंदियों पर पहुँच गईं। इसके बाद उन्हें शादी के कई प्रस्ताव मिले, लेकिन वह अनमैरिड रहीं। ऐसे में अमीषा पटेल ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया।
Ameesha Patel का क्रश कौन
अमीषा ने खुलासा किया कि उनकी आधी उम्र के पुरुषों ने उन्हें प्रपोज़ किया है, लेकिन उन्हें हॉलीवुड स्टार से प्यार हो गया है। रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में, Ameesha Patel (Ameesha Patel on her love for Tom Cruise) ने खुलासा किया कि टॉम हमेशा से उनका क्रश रहे हैं और वह उनके लिए अपने सिद्धांत भी बदल सकती हैं।
कमरे में टॉम क्रूज़ के पोस्टर

अमीषा ने हँसते हुए कहा, “अगर मुझसे पूछा जाए कि क्या मैं टॉम क्रूज़ के साथ वन-नाइट स्टैंड करूँगी? तो मेरा जवाब हाँ होगा। बचपन से ही मेरे पेंसिल बॉक्स और फाइलों में उनकी तस्वीरें रहती थीं। दूसरी बात, मेरे कमरे में सिर्फ़ उनके पोस्टर ही रहते थे।”
Ameesha Patel का कन्फेशन
Ameesha Patel ने यह भी स्पष्ट किया कि वह अब शादी के लिए तैयार हैं और एक उपयुक्त जीवनसाथी की तलाश में हैं। अमीषा ने बताया कि उन्हें अभी भी कई परिवारों से प्रस्ताव आते हैं, जिनमें उनकी उम्र के पुरुष भी शामिल हैं। हालाँकि, इसके लिए उम्र से ज़्यादा मानसिक परिपक्वता ज़रूरी है।
यह पहली बार नहीं है जब अमीषा ने टॉम के प्रति अपनी पसंदीदा फिलिंग्स व्यक्त की हो। 2023 में भी Ameesha Patel ने टॉम के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। एक रेड कार्पेट इवेंट के दौरान, अमीषा से पूछा गया कि अगर वह किसी और एकटर के साथ काम करना चाहेंगी, तो वह कौन होगा। इस पर उन्होंने कहा कि वह किसी भी ऐसे एकटर के साथ काम करना चाहेंगी जिसे टॉम क्रूज़ के साथ फिल्मों में काम करने का मौका मिला हो।
Ameesha Patel ने कबूल किया कि वह इस अभिनेता की बहुत बड़ी फैन हैं और अगर उन्हें मौका मिलता तो वह उनसे शादी कर लेतीं।

