Amitabh Bachchan Deal : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में मुंबई स्थित अपने दो आलीशान अपार्टमेंट बेचे हैं। उन्होंने ये अपार्टमेंट 13 साल पहले यानी 2012 में खरीदे थे। बिग बी को रियल एस्टेट में निवेश करना पसंद है और वह अक्सर मुंबई, अलीबाग समेत देश भर में कई जगहों पर प्रॉपर्टी खरीदते रहते हैं। 13 साल पुराने इस अपार्टमेंट को बेचकर बिग बी को भारी मुनाफा हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस डील से बिग बी को 47 प्रतिशत का मुनाफा हुआ है।
Amitabh Bachchan Deal में मुनाफा

अमिताभ बच्चन ने मुंबई के गोरेगांव स्थित ओबेरॉय एक्सक्विज़िट कॉम्प्लेक्स में दो अपार्टमेंट खरीदे हैं। बिग बी ने 2012 में दोनों अपार्टमेंट 8.12 करोड़ रुपये में खरीदे थे और अब, 13 साल बाद, जब उन्होंने ये दोनों अपार्टमेंट बेचे, तो उन्हें 47 प्रतिशत का मुनाफ़ा हुआ। एक अपार्टमेंट के लिए 6 करोड़ रुपये और दूसरे अपार्टमेंट के लिए 6 करोड़ रुपये में Amitabh Bachchan Deal फाइनल की गई। गौरतलब है कि ये दोनों ही आलीशान प्रॉपर्टी हैं और इनमें चार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं।
रियल एस्टेट में निवेश करते बीग बी
एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि बिग बी ने पहला अपार्टमेंट 31 अक्टूबर को और दूसरा फ्लैट अगले दिन बेच दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन दोनों ही रियल एस्टेट में निवेश करने के इच्छुक हैं।
इसके अलावा, इसी साल जनवरी में बिग बी ने अंधेरी स्थित अटलांटिस में 83 करोड़ रुपये में 5,185 वर्ग फुट का डुप्लेक्स खरीदा था। वहीं मई में उन्होंने अयोध्या में 40 करोड़ रुपये में एक प्रॉपर्टी खरीदी थी। इसी साल बिग बी ने आनंद पंडित की रियल एस्टेट फर्म में भी 10 करोड़ रुपये का निवेश किया था।
बिग बी (Amitabh Bachchan Deal) पिछले कुछ समय से रियल एस्टेट में निवेश कर रहे हैं। पिछले साल उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ मिलकर मुलुंड पश्चिम में 25 करोड़ रुपये मूल्य के 10 अपार्टमेंट खरीदे थे।

