‘मैं उसे बेटी मानता था और…’ प्रियंका चोपड़ा के साथ किसिंग सीन पर Annu Kapoor ने खुलकर कही ये बात

Smina Sumra
3 Min Read
Annu Kapoor On Kissing Scene With Priyanaka Chopra

Annu Kapoor On Kissing Scene With Priyanaka : अन्नू कपूर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा के साथ किसिंग सीन को लेकर खुलकर बात की है।

अन्नू कपूर इस समय चर्चा में हैं और उन्होंने लगभग 100 फिल्मों में काम किया है। अन्नू कपूर अपनी एक फिल्म की वजह से चर्चा में आए थे। इस फिल्म में उनके और प्रियंका चोपड़ा के बीच एक किसिंग सीन था, लेकिन एक्ट्रेस ने इस सीन को करने से इनकार कर दिया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में अन्नू कपूर ने किसिंग सीन पर अपनी राय रखी है।

Annu Kapoor और प्रियंका के किसिंग सीन की खबरें 

अन्नू कपूर ने हाल ही में शुभांकर मिश्रा को एक इंटरव्यू दिया । इस पॉडकास्ट में शुभांकर मिश्रा ने उनसे उनकी निजी ज़िंदगी से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनके उन्होंने बेबाकी से जवाब दिए। इंटरव्यू के दौरान Annu Kapoor ने प्रियंका चोपड़ा के बारे में भी खुलकर बात की। शुभांकर ने जब अन्नू कपूर से पूछा, “आपका और प्रियंका का नाम जुड़ा हुआ है। इतना कि अगर आप गूगल पर ‘अन्नू कपूर’ सर्च करते हैं, तो आपके और प्रियंका चोपड़ा के किसिंग सीन की खबरें सामने आती हैं।” इस बारे में आपका क्या कहना है?

फिल्म ‘सात खून माफ’ के दौरान हुआ बवाल 

अन्नू कपूर और प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘सात खून माफ’ में साथ नजर आए थे। फिल्म में किसिंग सीन के बारे में बात करते हुए अन्नू कपूर ने कहा, ‘यह सीन 2011 में विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सात खून माफ’ में था।’ अन्नू कपूर ने आगे कहा कि उनके और प्रियंका के दिवंगत पिता कर्नल साहब के बीच अच्छे संबंध थे। वे अक्सर मिलते थे। ‘मैं प्रियंका को अपनी बेटी मानता था। लेकिन सेट पर मैं उससे कहता था, ‘बेटा, मुझे एक सीन शूट करना है।’ अब अगर इस तरह का कोई किसिंग सीन है, तो स्वाभाविक है कि उसे कुछ महसूस होगा।’ Annu Kapoor  ने आगे कहा, ‘मैंने विशाल से इस सीन को हटाने के लिए कहा था। उस समय, यह एक मीडिया स्टंट था। मुझे भी लगता है कि प्रियंका ने इस बारे में कुछ नहीं कहा होगा।’

प्रियंका – Annu Kapoor किसिंग सीन ने खूब बटोरी चर्चा 

फिल्म ‘सात खून माफ’ की रिलीज़ के बाद प्रियंका चोपड़ा और अन्नू कपूर (Annu Kapoor On Kissing Scene With Priyanaka) के बीच इस किसिंग सीन ने खूब चर्चा बटोरी थी। यही वजह है कि आज भी गूगल पर प्रियंका चोपड़ा का नाम Annu Kapoor  के साथ दिखाई देता है।

वहीं, अन्नू कपूर के काम की बात करें तो वह इस समय रियलिटी शो ‘अंताक्षरी’ को होस्ट कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *