बचपन के दोस्त हैं अनुष्का शर्मा-साक्षी धोनी, आपने देखी दोनों की बचपन की तस्वीर

Ranjana Pandey
3 Min Read

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक सुपरहिट एक्ट्रेस होने के साथ-साथ भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी थी। वहीं दूसरी ओर इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी की पुरानी तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल इन तस्वीरों में दोनों एक साथ नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि यह तस्वीरें बेहद पुरानी है।

वायरल तस्वीरों में अनुष्का और साक्षी अपने बाकी दोस्तों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। बता दें इनमें से एक फोटो कैफे के बाहर की है तो वहीं दूसरी फोटो एक फंक्शन की है। यह सभी फोटोस इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में है। दोनों की एक साथ ही वायरल तस्वीरों को लेकर फैन्स कयास लगा रहे हैं कि यह उनके स्कूल देश की फोटो है। वैसे फैंस का अंदाजा बिल्कुल सही भी है।

दोनों एक समय में असम में एक साथ पढ़ाई करती थी। साल 2013 में एक इवेंट लॉन्च के दौरान अनुष्का ने साक्षी को पहले से जानने का खुलासा भी किया था। दरअसल अनुष्का शर्मा के पिता रिटायर कर्नल अजय शर्मा की पोस्टिंग उन दिनों असम में हुई थी। असम में रहने के दौरान अनुष्का सेंट मैरी स्कूल में पढ़ती थी। साक्षी धोनी भी इसी स्कूल में पढ़ी है।

 

एक इवेंट लॉन्च के दौरान अनुष्का शर्मा ने बताया कि वह और साक्षी असम के एक छोटे से टाउन में एक साथ एक स्कूल में पढ़ने जाते थे। अनुष्का शर्मा ने बताया साक्षी और मैं असम के एक छोटे से टाउन में एक साथ रहे हैं। जब उसने मुझे बताया कि वह वहां कहां रहती है, तो मैंने कहा वाउ…इसके बाद उसने अपने स्कूल का नाम बताया, जहां मैंने भी पढ़ाई की थी। उसके बाद मुझे साक्षी की वह तस्वीर मिली, जिसमें वह परी की तरह सजी हुई थी और मैं घाघरा पहने अपने फेवरेट स्टार माधुरी दीक्षित की तरह ड्रेस थी।

वहीं अब सालों बाद उनकी यह तस्वीरें एक बार फिर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और फैंस अपने-अपने अंदाज में इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। स्कूलिंग के बाद दोनों ने अपना-अपना करियर अलग चुनाव जिसके बाद दोनों जिंदगी में आगे बढ़ गए। बता दे अनुष्का शर्मा ने फिल्म इंडस्ट्री तो साक्षी ने होटल मैनेजमेंट की राह चुनी। इसके बाद दोनों अपनी-अपनी कैरियर की मंज़िल पर चल पड़े। वही यह बात इत्तेफाक है कि दोनों सहेलियों की शादी इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से हुई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *