Arbaaz Khan: अरबाज खान ने अब खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि अरबाज खान की दूसरी पत्नी शूरा मां बनने वाली हैं। शूरा के प्रेग्नेंट होने की चर्चा काफी समय से चल रही है, लेकिन खान परिवार ने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
57 साल के हैं Arbaaz Khan

अब Arbaaz Khan ने कहा है कि मैं इस उम्र में दोबारा पिता बनने के लिए उत्साहित हूं। हम अपनी जिंदगी में एक नई जिंदगी का स्वागत करने के लिए बेहद खुश हैं। अरबाज ( Arbaaz Khan Sshura Khan Pregnancy) फिलहाल 57 साल के हैं। शूरा उनसे 22 साल छोटी हैं। अरबाज और उनकी पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान भी फिलहाल 22 साल के हैं।
2017 में हुआ था Arbaaz Khan का तलाक
अरबाज और मलाइका ने करीब 19 साल की शादी के बाद 2017 में तलाक ले लिया था। इसके बाद अरबाज ने 2023 में शूरा से शादी की।

