इन 7 बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने प्लास्टिक सर्जरी करवा के अपने आपको बदल लिया हैं -पहले थी ऐसी और अब हैं ऐसी

Shilpi Soni
4 Min Read

बॉलीवुड की हसीनओं के हुस्न का जलवा पूरी दुनिया में मशहूर है। ऐसे में सभी एक्ट्रेस पर खूबसूरत और परफेक्ट लुक्स का प्रेशर भी बना रहता है। कुछ एक्ट्रेस बदलाव चाहती हैं और वह ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं लेकिन कई बार ये ट्रीटमेंट इतना बिगड़ जाता है कि एक्ट्रेस जीवन भर के लिए अपनी शक्ल बिगाड़ बैठती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने ट्रीटमेंट के कारण अपनी शक्ल बिगाड़ ली।

दिशा पटानी से लेकर अनुष्का शर्मा तक, यहां कुछ अभिनेत्रियों पर एक नजर डालते हैं, जिन्होंने जाहिर तौर पर ब्यूटी ट्रीटमेंट लिया था लेकिन रिजल्ट कल्पनाओं से बहुत दूर था।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा

2014 में ‘कॉफी विद करण’ के दर्शकों ने अनुष्का के  होंठों पर ध्यान दिया था जो बहुत अलग दिख रहे थे। अनुष्का ने होठों को अच्छा आकार देने के लिए लिप सर्जरी करवाई थी लेकिन उनका ये फैसला फैंस को पसंद नहीं आया और फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।

श्रीदेवी

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी ने भी होठों को मनचाहा आकार देने के लिए लिप्स सर्जरी का सहारा लिया था। हालांकि उनका ये फैसला गलत साबित हुआ और उनका चेहरा पहले से भी अजीब लगने लगा। इसके बाद फैंस ने भी उन्हें काफी ट्रोल किया।

आयशा टाकिया

आयशा टाकिया

‘वॉन्टेड’ एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने भी चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी हालांकि आयशा पर इसका प्रभाव नेगेटिव पड़ा। उनका चेहरा पहले काफी क्यूट था, लेकिन अब उनका चेहरा पहले की तुलना में बिगड़ गया। लोगों ने कहा कि आयशा पहले ही ठीक लगती थीं।

दिशा पाटनी

दिशा पाटनी

इस तस्वीर में, दिशा पटानी हैं, खबरों के अनुसार वह अपनी नाक का ट्रीटमें करवाने के बाद पूरी तरह बदल चुकी हैं. हम भी उनकी नई और पुरानी तस्वीर में अंतर साफ तौर पर देख सकते हैं.

जाह्नवी कपूर

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूरने भी अपने होठों के लिए लिप फिलर्स का सहारा लिया था। ‘धड़क’ फिल्म से डेब्यू करने वालीं जाह्नवी को भी लोगों से नेगेटिव रिस्पॉन्स ही मिला।

ईशा गुप्ता

ईशा गुप्ता

इस लिस्ट में सबसे नया नाम ईशा गुप्ता का है। हाल ही में ईशा की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिससे पता चलता है कि उन्होंने अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में तो ईशा को पहचाना ही नहीं जा सकता है। उन्हें भी लोग ट्रोल कर रहे हैं।

कोएना मित्रा

कोएना मित्रा

‘अपना सपना मनी मनी’ एक्ट्रेस कोएना मित्रा ने अपने नाक की सर्जरी करवाई थी। इस बारे में कोएना ने कई बार कहा कि इस सर्जरी ने उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदलकर रख दी है। सर्जरी थोड़ी गलत हो गई थी और इस वजह से वे हंस भी नहीं पाती थीं। हालांकि बाद में लगातार इलाज के कारण कोएना ने इससे निजात पा लिया था।

राखी सावंत

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस, डांसर और रिएलिटी शो फेम राखी सावंत ने एक नहीं बल्कि कई बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। बिग बॉस 14 में आने से पहले राखी ने सबके सामने इस बात का खुलासा किया था। उन्हें भी लोगों से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

श्रुति हासन

साउथ सुपरस्टार कमल हासन की बेटी और फिल्म एक्ट्रेस श्रुति हासन  ने भी पिछले साल अपने होठों और नाक पर सर्जरी करवाई थी। हालांकि दर्शकों को उनका नया अंदाज पसंद नहीं आया और फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें रोस्ट करना शुरू कर दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *