Benefits of red grapes for skin : स्किन के लिए लाल अंगूर त्वचा में ग्लोइंग और निखार लाने के लिए लाल अंगूर काफ़ी फायदेमंद होता है।
त्वचा के लिए लाल अंगूर के फ़ायदे (Benefits of red grapes for skin) पुरुष हो या महिलाएं ख़ूबसूरत और जवां त्वचा सभी को भाती है। और इसके लिए वह हर तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन स्किन केयर प्रोडक्ट्स के अलावा हेल्दी फूड्स भी ऐसे हैं जिनके द्वारा त्वचा को निखारा जा सकता है। त्वचा को गोरा बनाने के लिए और निखारने के लिए अंगूर बहुत ही फायदेमंद होते हैं। आपने बाज़ार में काले और हरे रंग के अंगूर देखे होंगे। जिन्हें आप खाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं लाल अंगूर के बारे में जो त्वचा के लिए कितना फायदेमंद होता है।
जानिए Benefits of red grapes for skin

लाल अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी और विटामिन ई काफ़ी मात्रा में पाई जाती है। जो त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। यह रस भरा अंगूर होता है। और काफ़ी पौष्टिक भी होता है। जो आपके हेल्दी स्किन से लेकर आंखों की रोशनी बढ़ाने तक बहुत ही फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं कि लाल अंगूर को खाने या लगाने से क्या-क्या फायदे होते हैं?
स्किन के लिए लाल अंगूर के फ़ायदे (Benefits of red grapes for skin skin)
• लाल अंगूर त्वचा को सनबर्न होने से बचाता है। क्योंकि इसमें पॉलीफेनोल नामक तत्व होता है। जो अल्ट्रावायलेट हुई किरणों के प्रभाव को कम कर देता है।
• लाल अंगूर में विटामिन ई की मात्रा भरपूर पाई जाती है। जो त्वचा को निखारने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लाल अंगूर को डाइट में शामिल करने से आपकी त्वचा ग्लोइंग और ख़ूबसूरत बनेगी।
• यह आपके त्वचा के दाग़, धब्बों और कील मुहांसों को भी ठीक करने में बहुत ही फायदेमंद होता है।
• लाल अंगूर त्वचा को संक्रमण से बचाता है। क्योंकि इसमें काफ़ी मात्रा में एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।
• लाल लंगूर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो त्वचा को ख़ूबसूरत बनाने में बहुत ही फायदेमंद होता है।
• ऑक्सीडेटिव एक तरह का स्ट्रेस होता है। जो त्वचा के लिए बहुत ही नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में लाल अंगूर इस स्ट्रेस को कम करने में बहुत ही सहायक होता है।
• लाल अंगूर (Benefits of red grapes for skin ) के मदद से बढ़ती उम्र को भी कम किया जा सकता है। इससे चेहरे पर बुढ़ापा नज़र नहीं आता और चेहरा जवां दिखता है। क्योंकि इस अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसे आप अपने डाइट में शामिल करके एंटी एजिंग से अपना बचाव कर सकते हैं।
• लाल अंगूर में रेसवेराट्रोल का गुण पाया जाता है जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इससे उम्र का पता नहीं चल पाता है।
लाल अंगूर का इस्तेमाल त्वचा के लिए कैसे करें? (How to use red grapes for skin)
त्वचा के लिए लाल अंगूर हर तरह से फायदेमंद होता है। चाहे इसे आप डाइट के रूप में शामिल करें या इसे चेहरे पर फेस पैक बनाकर यूज़ कर सकते हैं।
1. इसे आप अपनी डाइट में भी शामिल कर सकते हैं। क्योंकि इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो त्वचा के लिए काफ़ी फायदेमंद होती है।
2. यदि आप चाहें तो इसे फेस पैक बनाकर भी से चेहरे पर लगा सकते हैं। फेस पैक बनाने के लिए आपको टमाटर और अंगूर की ज़रूरत होती है। इन दोनों को आप अच्छी तरह मैश कर लें। और इस पेस्ट को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। और 20 मिनट बाद साफ़ पानी से धो लें। नियमित रूप से इसको लगाने से आपके चेहरे के दाग-धब्बे दूर होंगे। और आपकी त्वचा ख़ूबसूरत और जवां बनेगी। यह सूरज के किरणों से भी आपकी त्वचा का बचाव करता है।
तो आपने देखा कि लाल अंगूर चेहरे के लिए कितना फायदेमंद होता है। चाहे वह फेस पैक के रूप में इस्तेमाल करें या डाइट के रूप में इस्तेमाल करें। लेकिन एक बात का ज़रूर ध्यान रखें अगर आप फेस पैक का इस्तेमाल अपने चेहरे के लिए सोच समझकर करें। क्योंकि सभी की स्किन अलग-अलग टाइप की होती है। सबको सभी चीज़ें सूट नहीं करता। इसलिए कहीं ये आपके चेहरे को नुक़सान ना पहुंचाएं। इसलिए ज़रूरी है कि चेहरे पर इसका फेस पैक इस्तेमाल करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह ज़रूर लें।

