अभिनेता सलमान खान के सभी फैन्स जिस घड़ी का इंतजार कर रहे थे, वह अब आ ही गई है। अब आप भाईजान के लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ को हर दिन अपनी टीवी स्क्रीन पर देख सकेंगे। ‘बिग बॉस’ का 19वां सीजन 24 अगस्त से शुरू हो गया है। ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में सलमान खान ने सभी फैन्स के चेहरों से पर्दा उठा दिया है। ‘बिग बॉस 19’ में 16 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। इन सभी के बीच Bigg Boss 19 सीजन का खिताब जीतने की जंग होने वाली है।
‘बिग बॉस 19’ के प्रतियोगियों की सूची
अशनूर कौर
जीशान कादरी
तान्या मित्तल
आवेज़ दरबार
नगमा मिराजकर
नेहल चुडासमा
बशीर अली
अभिषेक बजाज
गौरव खन्ना
नतालिया जानोसज़ेक
फरहाना भट्ट
प्रणित मोरे
नीलम गिरि
कुनिदा सदानंद
मृदुल तिवारी
अमल मलिक
टीवी से पहले OTT पर आ रहा है Bigg Boss 19

‘बिग बॉस‘ में ऐसा पहली बार होगा जब कोई एपिसोड टीवी से पहले ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा। दरअसल, ‘बिग बॉस 19’ हर रात टीती पर 10:30 बजे टेलीकास्ट होगा, लेकिन ओटीटी पर इसका प्रीमियर रात 9 बजे होगा।
माइक टायसन की Bigg Boss 19 में एंट्री
दिग्गज बॉक्सर माइक टायसन Bigg Boss 19 सीज़न में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर नज़र आ सकते हैं। टायसन इससे पहले बॉलीवुड की फ़िल्म मुझसे शादी करोगी (2004) में नज़र आ चुके हैं, जिससे उनकी संभावित भागीदारी में और भी ज़्यादा दिलचस्पी पैदा हो गई है। इस सीज़न में अभिनेताओं से लेकर प्रभावशाली लोगों और यहाँ तक कि माइक टायसन जैसी अंतरराष्ट्रीय हस्तियों तक, विविध प्रतिभाएँ देखने को मिलेंगी।
पॉलिटिकल थीम लेकर आए हैं मेकर्स
पिछले कुछ दिनों से इस बात को लेकर चर्चा थी कि इस बार कौन से सितारे शो का हिस्सा होंगे। इस सवाल का जवाब ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में मिल गया है। अब सबकी निगाहें मेकर्स की पॉलिटिकल थीम पर टिकी हैं कि इसमें क्या नया देखने को मिलेगा। मेकर्स का कहना है कि इस बार घर की बागडोर कंटेस्टेंट्स के हाथ में होगी। घर में पूरी तरह से लोकतंत्र होगा। ‘बिग बॉस’ का 19वां सीजन करीब 4 महीने तक चलेगा।

