बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ी बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी को करीब 6 साल का समय हो गया है। यह जोड़ी फैंस की सबसे पसंदीदा जोड़ी है और आए दिन यह दोनों एक दूसरे के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। अब हाल ही में बिपाशा बसु ने 6 साल पुरानी शादी की एक अनदेखी तस्वीर और वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में करण सिंह ग्रोवर पत्नी बिपाशा बसु की मांग में सिंदूर भरते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि, बिपाशा बसु और करण की पहली मुलाकात फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी। कहा जाता है कि ‘अलोन’ में काम करने के दौरान यह दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। इसके बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था। काफी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद करण और बिपाशा ने 30 अप्रैल साल 2016 को बंगाली परंपरा के अनुसार शादी रचा ली। शादी से पहले करण सिंह ग्रोवर की दो शादियां हो चुकी थी।

उन्होंने मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट से दूसरी शादी रचाई थी। इसके पहले भी उन्होंने अभिनेत्री श्रद्धा निगम के साथ शादी रचाई थी लेकिन इन दोनों ही अभिनेत्रियों से उनकी शादी टूट गई। इसके बाद उनकी जिंदगी में बिपाशा बसु की एंट्री हुई और अब यह दोनों एक दूसरे के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं, जबकि बिपाशा बसु की यह पहली ही शादी है।
बिपाशा ने शेयर किया अनदेखा वीडियो

30 अप्रैल को इस कपल ने अपनी शादी की 6वीं सालगिरह सेलिब्रेट की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रही। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपने परिवार वालों के बीच शादी की रस्मों को निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं वीडियो में करण सिंह ग्रोवर बिपाशा की मांग में सिंदूर भरते हुए दिखाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram
इस वीडियो को साझा करते हुए बिपाशा बसु ने कैप्शन में लिखा कि, ‘मेरे चेहरे पर ये मुस्कान देने के लिए आपका शुक्रिया, जब से आप मिले हैं ये खुशी चार गुना और बढ़ गई है, मेरा प्यार आपके लिए और बढ़ गया है।’
करण और बिपाशा की फ़िल्में

बता दें, करण सिंह ग्रोवर ने अपने करियर की शुरुआत टीवी दुनिया से की थी। वह ‘कुबूल है’ जैसे टीवी सीरियल्स में काम करने के बाद फिल्मी दुनिया में काम करने लगे। उन्होंने अपने करियर में ‘अलोन’ जैसी फिल्मों में काम किया। वहीं बिपाशा बासु ने साल 2001 में अब्बास मस्तान की फिल्म ‘अजनबी’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने ‘नो एंट्री’, ‘राज’, ‘धूम 2’, ‘ओमकारा’, ‘दम मारो दम’ और ‘रेस’ जैसी कई फिल्मों में काम किया।

