Bobby Deol complained for Manisha Koirala : फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों से अक्सर ऐसी कहानियां सामने आती रहती हैं, जो हैरान कर देने वाली होती हैं। ऐसा ही एक वाकया तब हुआ जब 1997 की एक हिट साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म का मुख्य हीरो अपनी को-स्टार की शिकायत करने निर्देशक के पास गया। फिल्म के एक रोमांटिक सीन की शूटिंग से पहले जैसे ही वह अभिनेत्री के करीब गया, तो हीरो ने सेट पर सबके सामने कह दिया- ‘इसके मुंह से बदबू आ रही है।’
ये कहानी है बॉलीवुड में हीरो से विलेन बनकर सुर्खियाँ बटोरने वाले बॉबी देओल की। 1990 के दशक के आखिर में उन्होंने ‘गुप्त’ और ‘सोल्जर’ जैसी सदाबहार फ़िल्में दीं। उन्होंने प्रीति ज़िंटा से लेकर काजोल तक, सभी के साथ काम किया, लेकिन क्या आप वो किस्सा जानते हैं जब उन्हें एक हिट फिल्म के लिए रोमांटिक सीन शूट करना था और जैसे ही एक्ट्रेस के साथ सीन शुरू हुआ, उनके होश उड़ गए। इस चौंकाने वाली घटना का खुलासा उन्होंने खुद किया था।
Read more: श्रीदेवी को शादी के लिए प्रपोज करने वाले थे Rajinikanth, लेकिन एक इशारे से बदला उनका मन
बदबू से परेशान थे Bobby Deol

फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि क्यों और किस मशहूर एक्ट्रेस के मुंह से इतनी बुरी बदबू आती थी कि वह उसे बर्दाश्त नहीं कर पाते थे। यह वाकया 1997 में आई फिल्म ‘गुप्त’ से जुड़ा है। इस साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर में बॉबी देओल के साथ काजोल और मनीषा कोइराला नजर आई थीं। मनीषा इंडस्ट्री में कोई नई एक्ट्रेस नहीं, बल्कि लीडिंग एक्ट्रेस थीं, जिनके बारे में खुद फिल्म के हिरो Bobby Deol ने डायरेक्टर से शिकायत की थी।
एक्ट्रेस के मुंह से क्यों आ रही थी बदबू
Bobby Deol के मुताबिक, मनीषा कोइराला के साथ फिल्म ‘गुप्त’ के गाने ‘बेचानियां’ की शूटिंग के दौरान, दोनों को मनीषा कोइराला के करीब आकर उनकी दाढ़ी काटनी थी। शॉट के लिए मनीषा को अपना चेहरा मेरे चेहरे के करीब लाना था। लेकिन, यह उनके लिए मुश्किल हो रहा था क्योंकि मनीषा के मुंह से प्याज की बदबू आ रही थी।
दरअसल, मनीषा (Bobby Deol complained for Manisha Koirala ) ने शूटिंग से पहले कच्चे प्याज के साथ चना चाट खाया था। यही सबसे बड़ा कारण था उस समय रोमांटिक सीन शूट करना काफी मुश्किल हो गया था। Bobby Deol ने कहा, “यह एक चमत्कार ही था कि मैं वह सीन कर पाया, क्योंकि उस समय रोमांस मेरे दिमाग में आखिरी चीज थी। लेकिन आखिरकार मैंने निर्देशक को इस मामले में सब कुछ बता दिया।”
Bobby Deol के करियर की दूसरी फिल्म थी ‘गुप्त’
साल 1997 में बॉबी देओल ‘गुप्त’ में नजर आए। यह उनकी दूसरी फिल्म थी और इसका लाइफटाइम कलेक्शन 18.23 करोड़ रुपये था।

