Bollywood Actress : बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन सेलिब्रिटीज की निजी जिंदगी के बारे में सुनते आए हैं। यहां तक कि कई ऐसी जोड़ियां भी हैं जिन्हें देखकर ऐसा लगता है कि यह जोड़ी तो जिंदगी भर साथ में रहेगी, लेकिन कुछ कुछ ऐसी जोड़ियां भी है जो कुछ समय बाद एक दूसरे से अलग हो गई। आज हम उन हसीनाओं के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने तलाक तो ले लिया है, लेकिन एक सिंगल पैरेंट की तरह अपने बच्चे को पाल रही है। देखते हैं इस लिस्ट में किन-किन अभिनेत्रियों का नाम शामिल है?
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर की शादी काफी ज्यादा सुर्खियों का हिस्सा बनी रही है। यहां तक कि करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी की थी और वह भी बड़े धूमधाम से। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। लेकिन देखा जाए तो अलग होने के बावजूद भी करिश्मा कपूर ने अपने बच्चों को पालने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
महिमा चौधरी
अब नाम आता है, बॉलीवुड इंडस्ट्री की 90 दशक के दौरान लोगों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री महिमा चौधरी का। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दे कि 2006 में महिमा चौधरी ने आर्किटेक्ट बॉबी मुखर्जी के साथ शादी कर ली थी। लेकिन आपसी मनमुटाव के कारण 2013 में यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि महिमा चौधरी की एक बेटी है और तलाक के बाद महिमा चौधरी अपनी बेटी के साथ रह रही है।
सुजैन खान
इस लिस्ट में ऋतिक रोशन का नाम भी शामिल है। इनका तलाक भी काफी ज्यादा सुर्खियों का हिस्सा बना रहा है। यहां तक की सुजैन और ऋतिक रोशन की जोड़ी को लोग बेहद पसंद भी करते थे। लेकिन इन्होंने शादी के 17 साल बाद एक दूसरे को तलाक दे दिया। देखा जाए तो अलग होने पर सुजैन ने दोनों बच्चों की जिम्मेदारी ले ली और अब उन्हें हंसी खुशी पाल रही है।
संजीदा शेख
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा संजीदा शेख का भी हाल ही में आमिर अली से तलाक हो गया है। देखा जाए तो इस कपल को भी लोगों ने ढेर सारा प्यार दिया था। लेकिन आपसी मनमुटाव के कारण इन दोनों ने हाल ही में एक दूसरे से तलाक ले लिया। लेकिन देखा जाए तो संजीदा शेख अपनी बेटी की परवरिश खुद कर रही है।