Bollywood Holi : होली का त्योहार नजदीक आ चुका है और सभी फैंस इस बात को जानने में बड़े उत्सुक रहते हैं कि उनके चहेते स्टार इस साल होली किस तरह से खेल रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि फैन्स इन बातों पर भी खास ध्यान रखते हैं कि उनके सभी स्टार किस तरह से होली का त्योहार मनाना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज भी है जिन्हें होली का त्योहार खेलना ज्यादा पसंद नहीं है और वह ज्यादातर अपने आपको रंगों से दूर रखना पसंद करते हैं।
इनकी कई सारी वजह है जैसे कि उन्हें एलर्जी होने का डर होता है या फिर अपने हेल्थ इश्यू के कारण होली का त्योहार खेलना पसंद नहीं आता। लेकिन आज हम उन स्टार के बारे में बात करेंगे जिन्हें होली का त्योहार मनाना बेहद पसंद है यहां तक कि होली वाले दिन वे उधम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ते।
दीपिका पादुकोण
हमारे सूत्रों से पता चला है कि रणवीर सिंह को होली का त्योहार कुछ खास पसंद नहीं है, लेकिन उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण को होली का त्योहार बेहद पसंद है। यहां तक कि दीपिका पादुकोण होली का त्योहार का बेसब्री से इंतजार भी करती है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने शाहरुख खान के घर पर जाकर होली पार्टी इंजॉय की थी। दीपिका का तो यह भी कहना है कि हमें होली मनाने का एक ही दिन मिलता है, जिसे मैं बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहती।
सारा अली खान
देखा जाए तो सारा अली खान को भी होली का त्योहार बेहद पसंद है। यहां तक कि आप लोगों की जानकारी के लिए बता दे सारा अली खान को होली का त्योहार खेलना ही नहीं बल्कि उसे पूरे दिन इंजॉय करना भी पसंद है। यह होली वाले दिन रंगों के साथ तो खेलती है बल्कि जमकर डांस कर अपना त्योहार और भी खूबसूरत बना लेती है।
कृति सेनन
वैसे देखा जाए तो कृति सेनन को भी होली का त्योहार बेहद पसंद है। बल्कि इन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि यह अपना होली का त्योहार अपने करीबी दोस्त और पूरे परिवार के साथ मनाना ज्यादा पसंद करती है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि कृति सेनन ने यह भी कहा था कि उन्हें गुजिया और ठंडाई भी बेहद पसंद है। कृति सेनन का कहना है कि होली के त्योहार से मानसिक स्थिति को आराम मिलता है, इसलिए होली का त्योहार जितना इंजॉय करें उतना कम है।
अभिषेक बच्चन
देखा जाए तो बच्चन परिवार अपने सभी त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। यहां तक की मशहूर एक्टर अभिषेक बच्चन को होली का त्योहार बेहद पसंद है। अभिषेक बच्चन का कहना है कि होली का त्योहार उन्हें इसलिए पसंद है क्योंकि उस दिन सभी दिल खोल कर मस्ती कर सकते हैं। अपने यार दोस्तों के साथ इतना ही नहीं है बल्कि अभिषेक बच्चन का यह भी कहना है कि वह कभी भी होली का त्योहार मिस नहीं करते। बल्कि अपनी बेटी के साथ पूरा दिन होली का त्योहार इंजॉय करते हैं।
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन की होली का त्योहार मनाते हुए कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर कई बार वायरल हो चुकी है। यहां तक की रंग में डूबे कार्तिक आर्यन को पहचानना भी मुश्किल हो जाता है। एक बार तो खुद कार्तिक आर्यन ने अपना होली का त्योहार मनाते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी जो कुछ मिनटों में ही तेजी से वायरल हो गई।