इन दिनों हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और साउथ के बीच भाषा को विवाद बढ़ता जा रहा है। कन्नड़ फिल्मों के स्टार किच्चा सुदीप और अजय देवगन के बीच छिड़ी ट्वीट की जंग में कई बॉलीवुड स्टार और कर्नाटक के नेता भी कूद पड़े थे। बाद में दोनों अभिनेताओं ने विवाद को आपसी तरीके से सुलझा लिया था, फिर भी अभी भी कई लोग इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा:द राइज’ और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की सफलता के बाद ही लोगों ने बॉलीवुड पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। लोगों का कहना है कि बॉलीवुड तमिल फिल्मों की कॉपी करके फिल्में बनाता है लेकिन कई बार साउथ में भी हिंदी फिल्मों को कॉपी करके फिल्में बनाई गई हैं। तो चलिए आपको बताते हैं वह कौन सी फिल्में हैं।
पिंक (नेरकोंडा पारवई)

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म ‘पिंक’ भी खूब चर्चा में रही थी और बड़े पर्दे पर हिट भी रही थी। अनिरुद्ध रॉय चौधरी की डायरेक्टेड इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 157 करोड़ का बिजनेस किया था और यह फिल्म कुल 30 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी। अब इस फिल्म की सक्सेस के बाद इसे साउथ में भी बनाया गया। तमिल में ‘वकील साब’ और तमिल में ‘नेरकोंडा पारवई’ के नाम से रीमेक बनाकर ताबड़तोड़ कमाई की गई।
अंधाधुन (मेस्ट्रो)

साल 2018 में आई आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तब्बू की मूवी ‘अंधाधुन’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। श्रीराम राघवन की डायरेक्टेड ये फिल्म भले 32 करोड़ में बनी लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 456 करोड़ की कमाई की थी। अब इस जबरदस्त हिट के बाद तेलुगू में ‘मेस्ट्रो’ के नाम से इसका रीमेक बनाया गया और वहां भी इस कहानी ने करोड़ों की कमाई की।
अ वेडनेसडे (उन्नीपोल ओरुवन)

नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर की इस फिल्म ने भी आते ही बवंडर मचा दिया था। लोगों को इसकी कहानी खूब पसंद आई थी। नीरज पांडे की डायरेक्टेड इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ ही कमाए लेकिन लोगों को हिलाकर रख दिया था। वहीं इस फिल्म का साउथ में भी रीमेक बनाया गया। उसका नाम ‘उन्नीपोल ओरुवन’ रखा गया। इसे कमल हासन और नीरज पांडे ने लिखा और फिल्म ने अच्छा परफॉर्म किया।
थ्री इडियट्स (ननबन)

चेतन भगत की नॉवेल पर आधारित आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी की फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ जब रिलीज हुई तो चारों तरफ इस फिल्म की ही चर्चा हो रही थी। यह बॉलिवुड की आइकॉनिक फिल्मों से एक थी। राज कुमार हिरानी की डायरेक्टेड इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो भयंकर कमाई की ही थी। साउथ में भी इसने अपना परचम लहरा दिया। वहां इस फिल्म का तमिल में रीमेक बना और नाम ननबन रखा गया। वहां भी इसे खूब पसंद किया गया।
ओह माय गॉड (गोपाला गोपाला)

अक्षय कुमार और परेश रावल की जुगलबंदी फिल्म ‘ओह माय गॉड’ में दर्शकों को खूब पसंद आई थी। लोगों ने इस फिल्म से काफी रिलेट भी किया था और ये एक पारिवारिक फिल्म थी तो इसलिए भी यह बड़े-बूढ़ों तक भी आसानी से पहुंची। अब उम्दा कलाकारों के बेहतरीन अभिनय ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। इसके बाद साउथ में इसका रीमेक बना और एक्टर पवन कल्याण और वेंकटेश ‘गोपाला गोपाला’ नाम से बनाई गई रीमेक में नजर आए। जिस तरह अक्षय की फिल्म ने नॉर्थ में धमाल मचाया, वैसे ही साउथ में डंका बजा दिया।
मुन्नाभाई MBBS (शंकर दादा MBBS)

साल 2003 में सुनील दत्त अपने बेटे के डूबते करियर को बचाने के लिए ‘मुन्नाभाई MBBS’ ले आए थे। इस फिल्म से संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी ने बड़े धमाल मचा दिया था। इसकी सक्सेस के बाद इसे साउथ की अलग-अलग 4 भाषाओं में रीमेक किया गया। तमिल में ‘वसूल राजा MBBS’, तेलुगू में ‘शंकर दादा MBBS’, कन्नड़ में ‘Uppi Dada MBBS’और श्रीलंका की Sinhala भाषा में Dr Nawariyan नाम से बनाया गया।
