ये 10 बॉलीवुड स्टार्स पहले थे पेशे से टीचर, कोई था अंग्रेजी में महारथी तो कोई था म्यूजिक टीचर

Durga Pratap
5 Min Read

Bollywood News: जैसा कि सभी लोग जानते हैं सभी बॉलीवुड एक्टर को खानदान की विरासत में एक्टिंग या फिल्में ऑफर नहीं हुई है. कुछ लोगों को यहां तक पहुंचने के लिए काफी कड़ी मेहनत भी करनी पड़ी है. कुछ बॉलीवुड स्टार्स ऐसे हैं जो पैदाइशी बॉलीवुड इंडस्ट्री के खानदान से जुड़े हुए नही थे. इन्होंने अपने दम पर और मेहनत के कारण इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है. इन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए कई छोटे-मोटे काम किए है. कई बॉलीवुड एक्टर पेशे से वकील, डॉक्टर, इंजीनियर आदि होंगे. लेकिन कुछ एक्टर्स ऐसे भी थे जो बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने से पहले टीचर का काम करते थे.

हम आज आप को शिक्षक दिवस के मौके पर ऐसे ही कुछ बॉलीवुड अभिनेताओं के बारे में बताएंगे, जो बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने से पहले किसी ना किसी फील्ड में टीचर का काम करते थे. इनमें से कोई कराटे टीचर था तो कोई म्यूजिक टीचर और एक तो कॉलेज में प्रोफ़ेसर भी रह चुके है. आइए जानते हैं बॉलीवुड के ऐसे 10 अभिनेताओं के बारे में जो इंडस्ट्री में आने से पहले टीचर थे.

अनुपम खेर – एक्टिंग टीचर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को तो आज हर कोई पहचानता है. लेकिन क्या आपको पता है कि अनुपम खेर एक्टिंग स्कूल भी चलाते हैं जिसका नाम Actor Prepares है. इस स्कूल की स्थापना अनुपम खेर ने 2005 में की थी. आपको जानकर हैरानी होगी कि अनुपम खेर के इस एक्टिंग स्कूल में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, वरुण धवन, प्रीति जिंटा और कियारा आडवाणी एक्टिंग सीख चुके हैं.

उत्पल दत्त – अंग्रेजी टीचर

बॉलीवुड की कई फिल्मों में एक्टिंग कर चुके उत्पल दत्त एक्टिंग करने के साथ ही कोलकाता के साउथ पॉइंट स्कूल में अंग्रेजी टीचर भी थे. इन्होंने गोलमाल, नरम गरम, रंग बिरंगी, शौकीन, किसी से ना कहना आदि फिल्मों में शानदार अभिनय किया है.

Bollywood News

कादर खान – कॉलेज प्रोफेसर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार और डायलॉग राइटर कादर खान कॉलेज में प्रोफेसर भी रह चुके हैं. कादर खान मुंबई के कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते थे. उन्होंने दुबई के एक स्कूल में विद्यार्थियों को हिंदी भी पढ़ाई है.

अक्षय कुमार – मार्शल आर्ट्स टीचर

यह बात बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि अक्षय कुमार ने मार्शल आर्ट की कोचिंग के लिए स्कूल की पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी. जिन्होंने पहले मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली और मुंबई लौट कर इसका एक स्कूल खोला. इसमें वह मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देते थे.

चन्द्रचूड सिंह – म्यूजिक टीचर

चंद्रचूड़ सिंह पुरानी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके है. इनमे जोश, माचिस, क्या कहना फिल्मे शामिल है. हाल ही में वह अक्षय कुमार की फिल्म कठपुतली में भी नजर आए हैं. वह एक्टर बनने से पहले दून स्कूल में म्यूजिक टीचर थे.

नंदिता दास – एक्टिंग टीचर

नंदिता दास बॉलीवुड फिल्मों में एक्टर के साथ डायरेक्टर भी है. एक्टिंग के साथ-साथ थिएटर के दिनों में ऋषि वैली स्कूल में पढ़ाई भी करवाती थी.

Bollywood News

बॉब क्रिस्टो – योग टीचर

कई बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का रोल निभा चुके बॉब क्रिस्टो एक योगा टीचर रह चुके हैं. मर्द, कालिया, रूप की रानी चोरों का राजा जैसी फिल्मों में विलेन का रोल निभा चुके बॉब क्रिस्टो का 2011 में निधन हो चुका है.

Bollywood News

पेंटल – एक्टिंग टीचर

कंवरजीत पेंटल फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में एक्टिंग सीखने के बाद उसी के हेड बन गए और बच्चों को एक्टिंग सिखाने लगे. वह एक एक्टिंग टीचर रह चुके है.

बलराज साहनी – अंग्रेजी टीचर

कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे काबुलीवाला, 2 बीघा ज़मीन, अनुराधा में काम कर चुके बलराज साहनी पेशे से एक इंग्लिश टीचर रह चुके हैं. वह बंगाल की विश्व भारती यूनिवर्सिटी में इंग्लिश टीचर थे और उन्होंने अंग्रेजी में डबल मास्टर्स की डिग्री ली हुई थी.

टॉम ऑल्टर – क्रिकेट कोच

टॉम ऑल्टर ने कई बॉलीवुड फिल्मों के साथ मुकेश खन्ना के टीवी सीरियल ‘शक्तिमान’ में भी काम किया था. पदम श्री अवार्ड ले चुके टॉम ऑल्टर हरियाणा के सेंट थॉमस स्कूल में क्रिकेट की कोचिंग करवाते थे.

Bollywood News

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *