इन स्टार्स ने बुढ़ापा आने के बाद रचाई शादी, एक ने तो 70 वर्ष की उम्र में लिए थे सात फेरे

Shilpi Soni
4 Min Read

कहा जाता है प्यार करने की कोई कोई उम्र नहीं होती। किसी भी इंसान को किसी भी उम्र में प्यार हो सकता है। ये कोई कहानी नहीं है, बल्कि सच है। अभी हाल में हंसल मेहता ने 54 साल की उम्र में सैफीना हुसैन के साथ शादी रचाई है। जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर छा गए है। हम आपको आज इस खास रिपोर्ट में उन स्टार्स के बारे में बताने वाले है, जिन्होंने 40 साल या उस से भी ज्यादा उम्र में आकर शादी की है। इस लिस्ट में पंचायत में काम करने वाली नीना गुप्ता का नाम भी शामिल है।

मिलिंद सोमन

मिलिंद सोमन के बारे में आप सब जानते होंगे। उन्होंने 50 साल की उम्र होने के बाद दूसरी शादी की थी। वो भी अपने से 28 साल छोटी लड़की से।

मनीषा कोइराला

90 के दशक में अपनी खूबसूरती से लोगो का दिल जितने वाली मनीषा कोईराला ने 41 साल की उम्र में अपने से 7 साल छोटे सम्राट दहल से शादी रचाई थी।

संजय दत्त

संजय दत्त ने 49 साल की उम्र में शादी कर के सबको हैरान कर दिया था। संजय ने साल 2008 में मान्यता से शादी की थी।

सुहासिनी मुले

टीवी और फिल्म दोनों ही जगह अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी सुहासिनी मुले ने 60 वर्ष की उम्र में शादी रचाई थी। उन्होंने अपने जीवनसाथी के रूप में प्रोफ़ेसर अतुल गुर्तु  को चुना था। सुहासिनी ने बताया था कि जब उन्हें सच्चा प्यार मिला तभी शादी के लिए हाँ कही, इसके लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती हैं।

नीना गुप्ता

‘बधाई हो’ फिल्म में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली, नीना गुप्ता ने 49 साल की उम्र में विवेक मेहरा से शादी कर के सब को हैरान कर दिया था।

कबीर बेदी

कबीर बेदी ने सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने अपने 70 वां जन्मदिन के एक दिन पहले शादी रचाई थी। कबीर बेदी ने साल 2016 में चौथी शादी की थी।

ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी ने 42 साल की उम्र में कश्मीर के मॉडल मोहसिन अख्तर में से शादी की थी। इन दोनों की शादी साल 2016 में हुई थी।

हंसल मेहता

फिल्म निर्देशक हंसल मेहता ने 54 साल की उम्र में सैफीना हुसैन के साथ शादी रचाकर सबको हैरान कर दिया। इन दोनों ने 17 साल तक रिश्ते में रहने के बाद शादी करने का फैसला किया। इन दोनों ने आज यानी 25 मई 2022 को हुई है।

प्रीति जिंटा

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने 40 साल की उम्र  में अमेरिका बिजनेसमैन गुडइनफ से शादी रचाई थी। प्रीति अपने पति गुडइनफ से उम्र में 10 साल बड़ी हैं।

उम्रिला मातोंडकर

उम्रिला मातोंडकर ने भी 90 के दशक में अपने अभिनय और डांस से बहुत धूम मचाई थी। बॉलीवुड की ‘रंगीला’ गर्ल ने 43 की उम्र में शादी करना मुनासिफ समझा उन्होंने खुद से 9 साल छोटे मोहसिन अख्तर मीर से शादी रचाई थी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *