नौ मिनट के गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान सिंगर के गले से बहने लगा खून, भावुक होकर रो पड़े लोग 

Smina Sumra
3 Min Read
Border Song

Border Song : हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ गाने हमेशा याद रखे जाते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं एक हिट फिल्म के एक गाने की, जिसका सीक्वल आजकल सिनेमाघरों में धूम मचा रहा है। 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म के हर गाने की तारीफ हुई, लेकिन एक गाना ऐसा था जिसके दौरान गायक के गले से खून बहने लगा और स्टूडियो में मौजूद लोग भावुक हो गए। इतना ही नहीं, गाना सुनकर दर्शक भी रो पड़े। आइए जानते हैं इस गाने के बारे में विस्तार से।

संगीत नहीं, बल्कि लोगों के लिए एक भावना

जिस गाने की बात हो रही है, वह सिर्फ संगीत नहीं, बल्कि लोगों के लिए एक भावना बन गया है। अगर आपने अभी तक अंदाजा नहीं लगाया है, तो यह सनी देओल की हिट फिल्म बॉर्डर का गाना है, जो 1997 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। नौ मिनट लंबे इस गाने ने लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने का काम किया, लेकिन इस गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान गायक को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

Border Song जिसकी रिकॉर्डिंग के दौरान ……..

Border Song
Border Song

आपको शायद हैरानी हो, लेकिन सच यह है कि इस 9 मिनट के गाने को गाते समय गायक के गले से खून बहने लगा। हाल ही में एक इंटरव्यू में गायक अनु मलिक ने बताया कि फिल्म ‘बॉर्डर’ (Border Song) के गाने की रिकॉर्डिंग सुबह शुरू हुई और अगले दिन सुबह 5 बजे तक चली। उन्होंने बताया कि गाने को परफेक्ट बनाने के लिए उन्होंने इतनी बार गाया और चीखा कि इसका उनके गले पर बुरा असर पड़ा। जब मैं बाथरूम गया और देखा तो मेरे गले से खून निकल रहा था। 

भावुक हो गए स्टूडियो में मौजूद लोग भी

इतना ही नहीं, गले के अत्यधिक इस्तेमाल और अत्यधिक थकान के कारण गायक को डॉक्टर के पास जाना पड़ा। आपको बता दें कि यह गाना फिल्म Border Song ‘संदेश आते हैं’ है, जिसकी रिकॉर्डिंग के दौरान अनु मलिक के गले से खून बहने लगा था। इस गाने के बोल सुनकर स्टूडियो में मौजूद लोग भी भावुक हो गए थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *