कोविड, मैं तुमसे नफरत करती हूं” 6 दिनों से बड़े बेटे तैमूर और 9 महीने के जेह से ना मिलने पर छलका करीना का दर्द

Ranjana Pandey
3 Min Read

बॅालीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। ऐसे में करीना कपूर खान अपने पति और बच्चों से दूर अकेले क्वारंटाइन हैं।

करीना कपूर खान के लिए कोरोना में रहकर परिवार और बच्चों से दूर रहने का दर्द सहा नहीं जा रहा है। करीना कपूर खान ने खुद इंस्टाग्राम के जरिए इस बात की जानकारी दी है और बताया है कि उन्हें अपने दोनों बच्चों की बेहद याद आ रही है।

करीना कपूर अपने बेटे तैमूर और जेह को बहुत याद कर रही हैं। जेह अभी बहुत छोटे हैं ऐसे में करीना कपूर खान अपने बच्चे से दूर रहने का दर्द नहीं झेल पा रही हैं।कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही करीना कपूर खान अपने परिवार के पास जा सकती हैं। फिलहाल करीना कपूर खान को अभी दूर रहना है।

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम के जरिए कोविड पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। करीना कपूर खान ने लिखा है कि कोविड मैं तुमसे नफरत करती हूं। मैं अपने बेबीज को मिस कर रही हूं। लेकिन जल्दी हम फिर मिलेंगे। इसके साथ करीना कपूर खान ने दिल तोड़ने वाली इमोजी भी शेयर की है

पति सैफ को भी किया याद इससे पहले करीना कपूर खान ने अपने पति सैफ अली खान की एक तस्वीर शेयर की थी। जहां पर सैफ अली खान करीना के कमरे के सामने वाली छत पर खड़े होकर पत्नी को देखते और उनके साथ कॅाफी पीते हुए नजर आ रहे थे।

सैफ अली खान का यह रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। करीना कपूर ने सैफ अली खान की इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था कि तो हम लोग आज भी कोरोना के ऐरा में एक दूसरे के प्यार में हैं। इसे बिल्कुल ना भूलें। ये छिपा हुआ है।

ऐसे हुआ करीना कपूर खान को कोरोना मीडिया रिपोर्ट अनुसार करीना कपूर खान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह करण जौहर की कभी खुशी कभी गम के 20 साल पूरे होने की पार्टी रही है।

करण जौहर के घर हुई इस पार्टी में बॅालीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे थे। करण जौहर ने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि 8 लोगों की मुलाकात को पार्टी नहीं कहते हैं।

करीना कपूर के साथ इन लोगों को भी हुआ कोरोना करीना कपूर के अलावा महीप कपूर, अमृता अरोड़ा, सीमा खान, सीमा खान का बेटा, शनाया कपूर भी कोरोना संक्रमित हुई हैं।

यह भी बता दें कि जिस दौरान करीना कपूर खान को कोरोना हुआ तो सैफ अली खान मुंबई से बाहर थे। करीना कपूर इस बात से खुश हैं कि उनके बच्चे कोरोना की चपेट में नहीं आएं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *