दीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, बनीं ‘हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम’ पर सम्मानित होने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस

Smina Sumra
2 Min Read
Deepika Padukone

Deepika Padukone : बॉलीवुड के कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जादू दिखाया है। दीपिका पादुकोण ने भी हॉलीवुड में xXx: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज से डेब्यू किया है। हालांकि, अब उन्हें हॉलीवुड का एक जाना-माना सम्मान मिलने जा रहा है।

Deepika Padukone ‘हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम’ पर

दीपिका पादुकोण का नाम हॉलीवुड की ‘हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम’ की लिस्ट में शामिल किया गया है। दीपिका पादुकोण यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री हैं। Deepika Padukone ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी में ‘हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम’ की लिस्ट में अपना नाम शामिल होने पर ‘धन्यवाद’ जताया है। दीपिका पादुकोण के अलावा एमिली ब्लंट, टिमोथी चालमेट, रामी मालेक, रेचल मैकएडम्स, स्टेनली टुकी, डेमी मूर जैसे हॉलीवुड के दिग्गजों के नाम भी इस लिस्ट में शामिल किए गए हैं।

कैसे मिलता है ‘हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम’ का सम्मान 

‘हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम’ का सम्मान पाने के लिए कलाकार को भारी भरकम फीस चुकानी पड़ती है। लेकिन यह सम्मान सिर्फ पैसों से नहीं मिल सकता। इसकी एक लंबी प्रक्रिया है। जिससे कलाकार को गुजरना पड़ता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस सम्मान के लिए पात्र होने के लिए कलाकार को करीब पांच साल तक फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रहना पड़ता है। साथ ही उसे इस दौरान कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जाना चाहिए।

दीपिका पादुकोण को मिले कई अवार्ड

गौरतलब है कि Deepika Padukone को अपने फिल्मी करियर में कई अवार्ड और पुरस्कार मिल चुके हैं। 2018 में उनका नाम टाइम मैगजीन की दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया गया था। इसके बाद उन्हें TIME100 इम्पैक्ट अवॉर्ड भी मिला। उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में ट्रॉफी का अनावरण भी किया। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *