Deepika Padukone की लाडली दुआ का सामने आया चेहरा! वीडियो देखकर भड़के लोग

Smina Sumra
3 Min Read

Deepika Padukone Baby: बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। पिछले साल उनकी बेटी दुआ का जन्म हुआ था। तब से, कपल ने अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखा है और कई बार मीडिया से उनकी बेटी की तस्वीरें या वीडियो क्लिक न करने की गुजारिश की है। हालांकि, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दीपिका अपनी बेटी दुआ को गोद में लिए बैठी हैं। इस वीडियो में बेटी का चेहरा साफ नजर आ रहा है और अब इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस दौरान खुद दीपिका भी काफी नाराज नजर आई और फैन्स ने भी उनकी इस हरकत पर गुस्सा जाहिर किया है।

Deepika Padukone ने छुपाया बेटी का चेहरा 

दीपिका और रणवीर हमेशा से अपनी बेटी की प्राइवेसी को लेकर गंभीर रहे हैं। बेटी के जन्म के तुरंत बाद ही दोनों ने पैपराज़ी से बच्ची की तस्वीरें न लेने की गुज़ारिश की थी। लगभग एक साल तक कपल ने इस बात का पूरा ध्यान रखा और दुआ का चेहरा किसी के सामने नहीं आने दिया। हालाँकि, कई कोशिशों के बावजूद, हाल ही में पैपराज़ी ने दुआ का चेहरा कैमरे में कैद कर लिया। जैसे ही Deepika Padukone Baby वीडियो इंटरनेट पर आया, तेज़ी से वायरल हो गया। वीडियो में देखा गया कि दीपिका अपनी बेटी को गोद में लिए हुए थीं और कैमरे की तरफ़ देखकर दुखी दिख रही थीं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोग कह रहे थे कि वो अपने पिता की कॉपी हैं। दुआ हूबहू रणवीर सिंह जैसी दिखती हैं, वहीं कई लोग कह रहे थे कि वो दीपिका पादुकोण जैसी दिखती हैं।

फैन्स ने दी ये प्रतिक्रिया

इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैन्स भड़क गए और कई लोगों ने पैपराजी पर निशाना साधा। लोग कह रहे हैं, ‘अगर माता-पिता खुद अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाना चाहते, तो किसी को भी जबरदस्ती ऐसा करने का हक नहीं है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘आज मैंने दुआ का चेहरा देखा, लेकिन उम्मीद करता हूं कि मीडिया आगे से ऐसी गलती न करे। बच्ची की निजता का सम्मान करना जरूरी है।’ एक अन्य ने कहा, ‘दीपिका (Deepika Padukone Baby)  ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह अपनी बेटी का चेहरा शेयर नहीं करना चाहतीं, लेकिन यह बहुत गलत है कि किसी ने वीडियो बना लिया।’

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *