हाल ही में साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष सुर्खियों में बने हुए हैं। आपको बता दें, कि धनुष न केवल साउथ इंडस्ट्री में बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बना ली है। आज धनुष एक जाना माना चेहरा है, जिनके लाखों करोड़ों फैंस पूरी दुनिया में मौजूद है।
बता दें कि धनुष ने साउथ इंडस्ट्री के अलावा बॉलीवुड में भी कई फिल्में बनाई है, जो सुपर डुपर हिट हुई है। जिनमें रांझना और अतरंगी जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल है आपको बता दें कि धनुष की फिल्म अतरंगी हाल ही में रिलीज हुई है जिसे लेकर काफी चर्चा में बने हुए थे।
लेकिन आज हम सुपरस्टार धनुष की प्रोफेशनल लाइफ की नहीं बल्कि निजी लाइफ के बारे में बताने वाले हैं।
दरअसल हाल ही में एक्टर धनुष ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से तलाक ले ली है। जिसके बाद धनुष फिलहाल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बता दें, कि धनुषा रजनीकांत ने 17 जनवरी को एक दूसरे से डिवोर्स ले लिया।जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बताया। हालांकि उनके डिवोर्स होने की खबर सुनकर उनके फैंस काफी शौक्ड है। 18 साल तक इस खूबसूरत जोड़ी ने एक साथ रहने के बाद आखिरकार डिवोर्स ले लिया।
धनुष ने शेयर की अपनी दूसरी बीवी की तस्वीर
इस बात का यकीन उनके फैंस को भी नहीं रहा था। उनके फैन्स यह जानना चाह रहे थे, कि आखिर 18 साल की यह खूबसूरत जोड़ी ने तलाक क्यों ली ? लेकिन अब धीरे-धीरे धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के अलग होने की वजह सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि धनुष के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से यह शादी टूट गई।
बताया जा रहा है, कि धनुष का आए दिन किसी न किसी एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ते रहता था और उनकी इन्हीं अफेयर्स की वजह से ऐश्वर्या रजनीकांत ने उनसे अलग होने का निर्णय लिया।धनुषा और श्रुति हसन के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में तो हर कोई जानता है। इन दोनों का अफेयर काफी लंबे अर्से तक चला और फिर अचानक ही खत्म हो गया था। लेकिन दोनों ने ऑफिशियल कभी भी इस बात को एक्सेप्ट नहीं किया था। वे हमेशा कहते थे, कि वे दोनों एक अच्छे दोस्त हैं।
हालांकि उन दोनों को कई बार एक साथ देखा जा रहा था जिससे यही अनुमान लगाया जा रहा था, कि दोनों के बीच कुछ संबंध है। श्रुति हसन के बाद धनुष का नाम एक्ट्रेस तृषा के साथ भी जोड़ा जा रहा था।सूत्रों की माने तो तृषा और वरुण की सगाई हो चुकी थी जिनके टूटने की वजह भी धनुष को बताई जा रही है। कहा जा रहा है, कि धनुष के वजह से ही तृषा ने वरुण के साथ अपनी सगाई खत्म कर दी थी। हालांकि इन दोनों की एक इंटिमेट फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी जिसे देखकर यह साफ पता चल रहा था, कि धनुष और तृषा के बीच काफी नजदीकियां है।
कहा जा रहा है, कि तृषा और धनुष के इसी अफेयर के वजह से ऐश्वर्या रजनीकांत ने उनसे तलाक ले लिया और 18 साल का यह रिश्ता समाप्त हो गया। बता दें कि धनुष और ऐश्वर्या के दो बच्चे यात्रा और लिंगा भी है।