अभिनेता धर्मेंद्र की हालत अत्यंत नाजुक, वेंटिलेटर पर हो रहा इलाज

Smina Sumra
3 Min Read
Dharmendra

Dharmendra Hospitalize : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पिछले एक हफ्ते से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन आज सुबह (10 नवंबर) उनकी तबीयत और बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

अस्पताल में परिवारों की आवाजाही बढ़ी

सूत्रों के अनुसार, 89 वर्षीय Dharmendra की तबीयत बिगड़ने के बाद आज उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। इस खबर के बाद अस्पताल में परिवार के कुछ सदस्यों की आवाजाही बढ़ गई है। परिवार या अस्पताल की ओर से अभी तक उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

हेमा मालिनी ने दी हेल्थ अपडेट

Dharmendra
Dharmendra

इससे पहले 3 नवंबर को धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी थी। एयरपोर्ट पर जब उनसे धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के बारे में पूछा गया था, तो हेमा मालिनी ने हाथ जोड़कर कहा था, “वे ठीक हैं,” जिससे उनकी तबीयत स्थिर होने का संकेत मिला था।

गौरतलब है कि धर्मेंद्र की इसी साल अप्रैल में एक आँख की सर्जरी हुई थी। एक आँख में धुंधलापन आने के कारण उनका कॉर्निया ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी मोतियाबिंद की सर्जरी भी हुई थी। मुंबई के एक अस्पताल से निकलते हुए उनका एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में धर्मेंद्र ने पैपराज़ी से कहा था, “मुझमें बहुत ताकत है। अभी भी जान बाकी है।”

धर्मेंद्र का करियर

89 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र एक्टिंग में काफी सक्रिय हैं। उन्हें आखिरी बार कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म “तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया” में देखा गया था। वह अगली बार फिल्म “21” में नजर आएंगे। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वह अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा उनकी “अपने 2” भी पाइपलाइन में है।

हाल ही में रिलीज हुआ Dharmendra की फिल्म का ट्रेलर 

गौरतलब है कि हाल ही में धर्मेंद्र की आने वाली फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था, जिस पर सनी देओल ने अपने पिता की दमदार एक्टिंग की तारीफ की थी। इससे पहले 2022 में मांसपेशियों में तकलीफ के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। फिलहाल धर्मेंद्र (Dharmendra Hospitalize) की सेहत को लेकर परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *