एग्जाम में Dhurandhar 2; हमजा और रहमान दकैत के नामों पर आधारित क्वेश्चन पेपर की तस्वीर वायरल 

Smina Sumra
3 Min Read
Dhurandhar 2 question in Exam paper

Dhurandhar 2 question in Exam paper: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों खूब चर्चा में है। इस फिल्म का क्रेज इतना ज्यादा है कि सोशल मीडिया पर मीम्स के साथ-साथ कई कंपनियां इनका इस्तेमाल मार्केटिंग के लिए कर रही हैं। अब छात्रों के एग्जाम क्वेश्चन पेपर में भी धुरंधर 2 से संबंधित प्रश्न नजर आ रहे हैं।

फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इस फिल्म का क्रेज सिर्फ सिनेमाघरों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अब स्कूलों के परीक्षा केंद्रों तक भी पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर एक क्वेश्चन पेपर की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें फिल्म के किरदारों के नामों का इस्तेमाल करते हुए प्रश्न पूछे गए हैं।

हाल ही में, अकाउंट्स विषय के एक प्रश्न पत्र की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें फिल्म के किरदारों के नामों का इस्तेमाल करते हुए प्रश्न पूछे गए हैं।

अकाउंट्स क्वेश्चन पेपर में संख्याओं,  प्रॉफिट एंड लॉस यहां हिस्सेदारी से संबंधित प्रश्नों का एक ग्रुप होता है, जिसमें ‘ए’, ‘बी’, ‘सी’ या अन्य काल्पनिक नामों का प्रयोग किया जाता है। हालांकि, वायरल हुए इस प्रश्नपत्र में शिक्षकों को ‘ धुरंधर 2 ‘ के लोकप्रिय पात्रों का उपयोग करते हुए देखा गया है ।

देखें Dhurandhar 2 in exam paper

 क्वेश्चन पेपर (Dhurandhar 2 in exam paper) में जमील जमाली, एस.पी. चौधरी असलम और यालिना जमाली को एक फर्म के साझेदार के रूप में दिखाया गया है, और उनके प्रोफिट और  लॉस डिस्ट्रीब्यूशन पर आधारित एक प्रश्न पूछा गया है।

इतना ही नहीं, एक अन्य प्रश्न में अजय सान्याल, सुशांत बंसल और मोहम्मद आलम के नाम से डायरी प्रविष्टियाँ माँगी गई हैं। तीसरे प्रश्न में फिल्म के मुख्य खलनायकों, रहमान दकैत, हमजा अली मजारी और उजैर बलूच का जिक्र है।

इंटरनेट यूजर्स के मजेदार रिएक्शन 

जैसे ही यह तस्वीर वायरल हुई, नेटिज़न्स ने इस पर मज़ेदार टिप्पणियाँ कीं । एक यूजर ने कहा, “अकाउंट मैनेजर भी फिल्म का बड़ा फैन लगता है,” जबकि दूसरे ने इसे ‘बेहतरीन बारीकी’ बताया क्योंकि ऐसा लगता है कि ये प्रश्न किरदार की मृत्यु की तारीख या फिल्म में दिए गए संदर्भों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

रिकॉर्ड तोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत ‘धुरंधर 2’ ने महज 8 से 9 दिनों में दुनिया भर में 800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *