Dhurandhar movie review : रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। रणवीर सिंह ने Dhurandhar movie में भारतीय जासूस हमजा अली मजारी का रोल निभाया है। इस फिल्म में
अक्षय खन्नाआर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभा रहे हैं। अक्षय खन्ना इस फिल्म में रहमान एक डाकू की भूमिका निभा रहे हैं। यह पाकिस्तानी अपराधी गिरोह का सरगना आखिर कौन है? फिल्म रिलीज़ होने के बाद, फैंस सोशल मीडिया पर इसे खोज रहे हैं। आइए जानते हैं पाकिस्तान के नंबर 1 डॉन रहमान डाकू की कहानी।
रहमान डकैत और उजैर बलूच

रहमान डकैत और उजैर बलूच पाकिस्तानी अंडरवर्ल्ड के कुख्यात नाम हैं, जिनकी कहानी आदित्य धर ने फिल्म ‘धुरंधर’ के जरिए बिना किसी झिझक के सिल्वर स्क्रीन पर उतारने की कोशिश की है। फिल्म ( Dhurandhar movie) में अक्षय खन्ना क्रूर रहमान डकैत की भूमिका में नजर आए, जबकि दानिश पंडोर ने उजैर बलूच का किरदार निभाया। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले दानिश ‘कितनी मोहब्बत है’ में मिखाइल सिंघानिया और ‘एजेंट राघव’ में एजेंट राजबीर के किरदार में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने ‘छावा’, ‘सेक्रेड गेम्स’, ’36 डेज’, ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ आदि फिल्मों में भी अहम भूमिकाएँ निभाई हैं।
एसपी चौधरी असलम- एनकाउंटर स्पेशलिस्ट

चौधरी असलम खान (1963-2014) पाकिस्तान के सबसे विवादास्पद पुलिस अधिकारियों में से एक थे। 1980 के दशक में सिंध पुलिस में एएसआई के पद पर शामिल हुए असलम को पाकिस्तान का डर्टी हैरी कहा जाता है। वह अपराध जाँच विभाग (सीआईडी) के प्रमुख और ल्यारी टास्क फोर्स के प्रमुख थे।
9 जनवरी 2014 को ल्यारी एक्सप्रेसवे पर हुए एक आत्मघाती बम विस्फोट में उनकी मौत हो गई। टीटीपी ने इसकी ज़िम्मेदारी ली थी। फिल्म धुरंधर में संजय दत्त के किरदार में असलम को सिगरेट पीते और बंदूक लिए एक ‘जिन्न’ के रूप में दिखाया गया है। यह उनकी वास्तविक जीवन की छवि से प्रेरित है। असलम की पत्नी ने Dhurandhar movie की आलोचना करते हुए इसे दुष्प्रचार बताया है।
Dhurandhar movie में संजय दत्त एसपी चौधरी की भूमिका में हैं। लेकिन क्या ये एक काल्पनिक कहानी है? नहीं…धुरंधर सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। 2000 के दशक में ये इलाका खूनी रणक्षेत्र बन गया था। इस गैंगवार की आग ने सैकड़ों जिंदगियां तबाह कर दीं। यहां ड्रग्स, जबरन वसूली और हथियारों का धंधा चल रहा था। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के राजनीतिक संरक्षण में चलने वाले एक आपराधिक सिंडिकेट ने ल्यारी को नो-गो जोन बना दिया था।
उज़ैर बलूच कौन हैं?
11 जनवरी, 1970 को कराची के लयारी में जन्मे उज़ैर बलूच ट्रांसपोर्टर फ़ैज़ मुहम्मद के बेटे हैं। उज़ैर ने एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया। लेकिन, 2003 में अपने पिता की मृत्यु के बाद, उनका जीवन तब बदल गया जब लयारी के ड्रग माफिया हाजी लालू के बेटे अरशद पप्पू ने उनके पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद, उन्होंने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए अपने चचेरे भाई रहमान के डकैतों के गिरोह में शामिल हो गए।
अब्दुल रहमान बलूच कौन थे?
सरदार अब्दुल रहमान बलूच उर्फ रहमान डकैत कराची के ल्यारी इलाके में रहने वाला एक पाकिस्तानी गैंगस्टर था, जिसने ‘पीपुल्स अमन कमेटी’ की स्थापना की थी। वह कराची का एक खतरनाक अंडरवर्ल्ड डॉन था। डकैत सरदार उजैर जान बलूच का चचेरा भाई था, जो फिलहाल पुलिस हिरासत में है।

