Disha Patani House Firing Killed in Encounter: उत्तर प्रदेश की एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) को मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर हुई गोलीबारी के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। आज नोएडा और सीआई यूनिट दिल्ली की संयुक्त टीम ने गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी इलाके में दो लोगों का एनकाउंटर किया है। दोनों को घायल हालत में पकड़ा गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं आरोपी
दोनों की पहचान रविंद्र (पुत्र कल्लू) निवासी काहनी, रोहतक और अरुण (पुत्र राजेंद्र) निवासी इंडियन कॉलोनी, सोनीपत के रूप में हुई है। दोनों अपराधी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं। एसटीएफ ने बताया है कि दोनों बदमाश (Disha Patani House Firing Killed in Encounter) कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। मौके से ग्लॉक और जिगा पिस्तौल और भारी संख्या में कारतूस बरामद किए गए हैं।
ऐसे हुई आरोपियों की पहचान
12 सितंबर की सुबह करीब 3.45 बजे की घटना है, जब दो हमलावरों ने दिशा पटानी के बरेली स्थित घर पर करीब नौ राउंड फायरिंग की और इस घटना की जिम्मेदारी गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग ने ली। दिशा पटानी के घर पर हुई फायरिंग की घटना के बाद बरेली में मामला दर्ज किया गया और पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए।
गैंगस्टर ने दावा किया कि यह हमला Disha Patani की बहन खुशबू पाटनी द्वारा कथावाचक प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य पर की गई अपमानजनक टिप्पणी का बदला लेने के लिए किया गया था। घटना के बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दिशा के पिता और पूर्व डीएसपी जगदीश पाटनी से बात की और सुरक्षा मुहैया कराने का भरोसा जताया। गोलीबारी के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की।
अनजान नंबर से कॉल

Disha Patani firing घटना से दिशा पटानी के परिवार, पड़ोसियों और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। हालाँकि, गोलीबारी के अगले दिन दिशा पटानी के घर पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। जिसमें एक पार्सल के बारे में बात की गई थी। बरेली पुलिस ने यह पता लगाने के लिए तलाशी ली कि इस पार्सल में क्या था।
फोन करनेवाला अनजान कौन था
फायरिंग वाले दिन यानी 12 सितंबर को सुबह 7 बजे दिशा पटानी की माँ पद्मा पटानी के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि एक पार्सल आया है। एक तरफ परिवार फायरिंग को लेकर चिंतित था, वहीं दूसरी तरफ अनजान कॉल ने परिवार को और भी डरा दिया। बरेली पुलिस ने इस अनजान संदिग्ध नंबर की जाँच शुरू कर दी है।
यह अनजान नंबर किसका है और कहाँ से ऑपरेट हो रहा है? पुलिस को इसे ट्रेस करने में दो दिन लग गए। दो दिन की जाँच के बाद, बरेली पुलिस की एसओजी टीम राजस्थान के भरतपुर पहुँची। जहाँ उन्हें पता चला कि कॉल करने वाला युवक पागल है। भरतपुर पुलिस ने बरेली एसओजी टीम को बताया कि यह युवक पहले भी कई बार अनजान नंबर पर कॉल कर चुका है। उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है।

