कितने करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं दिशा पटानी? जानिए फिल्मों के अलावा कहां से कमाती हैं पैसा

Smina Sumra
4 Min Read
Disha patani

Disha patani net worth : अभिनेत्री दिशा पटानी लंबे समय से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा की वर्तमान नेटवर्थ 99 करोड़ रुपये है। फिल्मों के अलावा, दिशा मॉडलिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करती हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी (Disha Patani House Firing Case) के बरेली स्थित घर पर गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन दिशा का परिवार और आसपास के लोग इस घटना से डरे हुए हैं। दिशा के घर पर हुई गोलीबारी की ज़िम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने ली है। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। रोहित गोदारा और गोल्डी बरार ने खुशबू द्वारा संत प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य पर की गई टिप्पणियों को इसके पीछे की वजह बताया है। दोनों ने पोस्ट में दिशा और उनके परिवार को धमकी भी दी है।‌

बहन खुशबू पटानी और माता-पिता बरेली में

Disha patani
KHOOSHBU patani

Disha Patani को लेकर खबर है कि वह मुंबई में हैं जबकि उनकी बहन खुशबू पटानी और माता-पिता बरेली में रह रहे हैं। दिशा बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। पिछले साल Disha Patani की दो फ़िल्में ‘योद्धा’ और ‘कल्कि 2898 ई.’ रिलीज़ हुई थीं। दिशा पिछले 10 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और कई बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। दिशा पटानी ने इन सालों में करोड़ों की संपत्ति बनाई है।

Read more: एल्विश यादव के घर पर फायरिंग , इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

पहली बार कैडबरी नजर आई थी Disha Patani

Disha Patani – Wikipedia https://share.google/cyesMqTaLpzxV3RmB

अभिनेत्री दिशा पटानी लंबे समय से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा  (Disha patani net worth) की नेट वर्थ फिलहाल 99 करोड़ रुपये है। फिल्मों के अलावा, दिशा मॉडलिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करती हैं। दिशा पहली बार कैडबरी के एक विज्ञापन में नज़र आई थीं, जिसके बाद उन्होंने कई और बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन किए हैं।

दिशा के पास मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट है जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये बताई जाती है। खबरों के मुताबिक, Disha Patani बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो एक फिल्म के लिए 5 से 7 करोड़ रुपये लेती हैं। दिशा ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 2 से 3 करोड़ रुपये लेती हैं। दिशा को लग्जरी कारों का भी शौक है और उनके पास मिनी कूपर, ऑडी और मर्सिडीज जैसी कारें हैं।

पॉन्ड्स फेमिना मिस इंडिया की फर्स्ट रनर-अप 

13 जून 1992 को यूपी के बरेली में जन्मीं दिशा पटानी ने लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने पॉन्ड्स फेमिना मिस इंडिया इंदौर (2013) में हिस्सा लिया, जहाँ वह फर्स्ट रनर-अप रहीं। दिशा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2015 में तेलुगु फिल्म ‘लोफर’ से की थी, जबकि उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ 2016 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें उनका छोटा लेकिन प्रभावी रोल था। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में थे।

Read more: शाहरुख़ या सलमान, भारत में सबसे अमीर बॉलीवुड स्टार कौन ? नेटवर्थ करोड़ों में नहीं, अरबों में

 तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम

Disha Patani हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। दिशा ने बॉलीवुड में ‘बागी 2’, ‘बागी 3’, ‘भारत’, ‘मलंग’, ‘राधे’ और ‘एक विलेन रिटर्न्स’ जैसी फिल्में की हैं। दिशा की अगली फिल्म का नाम ‘वेलकम टू द जंगल’ है जिसमें अक्षय कुमार, रवीना टंडन और संजय दत्त समेत कई सितारे नजर आएंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *