थका हुआ चेहरा, आंखों पर चश्मा और वजन में कमी; दयाबेन के बदले हुए लुक को देखकर फैंस हैरान

Smina Sumra
3 Min Read
Disha Vakani Latest Video

Disha Vakani Latest Video: लोकप्रिय सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘दयाबेन’ का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री दिशा वकानी इन दिनों सुर्खियों में हैं। दिशा पिछले कई सालों से अभिनय और ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं। इसी बीच, उनकी कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, और उनके बदले हुए लुक को देखकर प्रशंसक उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे हैं।

Disha Vakani का नया लुक 

सीरियल में हमेशा रंगीन साड़ियों, गहनों और जोश से भरी नजर आने वाली दयाबेन अब असल जिंदगी में बिलकुल अलग दिखती हैं। वायरल हुई तस्वीरों में वो (Disha Vakani Latest Video) बेहद सादे लुक में नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर उम्र का असर साफ दिख रहा है। फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहने के कारण उन्होंने अपना लुक पूरी तरह बदल लिया है और अब वो सादा जीवन जी रही हैं। इन तस्वीरों में दयाबेन के साथ उनकी बेटी भी नजर आ रही हैं।

दिशा के बदलाव को देखकर नेटिज़न्स हैरान

Disha Vakani ने 2008 से 2019 तक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का मनोरंजन किया। हालांकि, मातृत्व अवकाश पर जाने के बाद से वह शो में वापस नहीं लौटी हैं। फैंस बेसब्री से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। दिशा के बदलाव को देखकर नेटिज़न्स हैरान हैं। कई लोगों ने टिप्पणी की है, “हमारी पुरानी दयाबेन कहां चली गईं?”

सीरीज में Disha Vakani की वापसी 

दिशा वकानी फिलहाल अपने परिवार और बच्चों के साथ समय बिता रही हैं। खबरों के मुताबिक, फिलहाल उनके सीरियल में वापसी के कोई संकेत नहीं हैं। हालांकि निर्माता असित मोदी ने उनकी वापसी को लेकर कई बार बयान दिए हैं, लेकिन दिशा ने इस पर चुप्पी साध रखी है। Disha Vakani ने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। भले ही वो आज स्क्रीन पर नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन उनकी पुरानी और नई तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए फैंस का ध्यान खींच रही हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *