जल्द ही सिनेमाघरों में हलचल मचाएगी Drishyam 3, मेकर्स ने की रिलीज डेट से हटाया पर्दा

Smina Sumra
2 Min Read
Drishyam 3

Drishyam 3 : बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी फिल्म ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट को लेकर अहम खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर इस समय लोग चर्चा कर रहे हैं कि दृश्यम का तीसरा पार्ट कब आ रहा है? लेकिन अब प्रशंसकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि निर्माताओं ने फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी है। अजय देवगन और पैनोरमा स्टूडियोज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ‘दृश्यम 3’ की पुष्टि की है। इसलिए, प्रशंसक इस पोस्ट को देखकर बहुत खुश हैं।

Drishyam 3 release date आधिकारिक घोषणा 

निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी अपडेट दिया है। अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के रूप में सिनेमाघरों में हलचल मचाने आ रहे हैं, जिससे फैंस बेहद खुश हैं। फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ‘दृश्यम 3’ के निर्माता पैनोरमा स्टूडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट के अनुसार, अभिषेक पाठक की पारिवारिक थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3 release date) गांधी जयंती, 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। खास बात यह भी है कि 2 अक्टूबर ही वो तारीख है जिस पर इस फिल्म की पूरी कहानी आधारित है।

Read more: फिल्म Saiyaara के टीजर लॉन्च के बाद अचानक गूगल पर लोग सर्च करने लगे 23 वर्षीय एक्ट्रेस का नाम

2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी Drishyam 3

इससे पहले सोशल मीडिया पर कई पोस्ट आए थे, जिसमें फैन्स ने लिखा था कि ‘दृश्यम 3’ रिलीज होने वाली है। अब मेकर्स ने इस बात को लेकर ऑफिशल अनाउंसमेंट कर दिया है कि ‘दृश्यम 3’ अगले साल गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर 2026 को बड़े पर्दे पर  रिलीज होगी। Drishyam 3 की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट के बाद अब निर्माताओं द्वारा उन अफवाहों की पुष्टि कर दी गई है। अब देखना यह है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करती है। अगली दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *