बॉलीवुड में नहीं बन सकी ईगो के कारण कई बार स्टार्स की जोड़ी, डॉयरेक्टर्स के साथ भी मतभेद बड़ी वजह

Ranjana Pandey
2 Min Read

फिल्मी पर्दे पर कभी-कभी जोड़ियां कमाल की बनती है।लेकिन कभी-कभी जिन जोड़ियों को देखने की ललक दर्शकों में रहती है वो कभी बन नहीं पाती।

क्योंकि एक्टर और डॉयरेक्टर के बीच कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर अहम सामने आ जाता है। बॉलीवुड में ऐसे ही कुछ प्रोजेक्ट्स हैं जो या तो ठंडे बस्ते में चले गए या फिर दूसरे स्टार ने उस प्रोजेक्ट को पूरा किया।

अमिताभ बच्चन

सुभाष घई अमिताभ बच्चन के साथ बड़ी फिल्म बनाने जा रहे थे। कि तभी दोनों के  बीच क्रिएटिव डिफरेंस के कारण विवाद हो गया। इस विवाद के  बाद फिल्म नहीं बनीं।

सलमान खान

सलमान खान ने संजय लीला के साथ इँशाअल्लाह नाम की फिल्म करने के लिए हामी भरी।लेकिन इंशाअल्लाह का एक भी सीन शूट नहीं हो पाया।

सोनू सूद

सोनू ने मणिकर्णिका फिल्म बीच में छोड़ दी थी। जिसके बाद सोनू ने कहा था कि वो एक फिल्म में दो डॉयरेक्टर के साथ काम नहीं कर सकते।

कंगना रनौत 

कंगना रनौत को सलमान खान की फिल्म सुलतान का ऑफर मिला था। लेकिन कंगना ने स्क्रीन स्पेस कम होने के कारण फिल्म नहीं की।

प्रियंका चोपड़ा

सलमान खान की फिल्म भारत को साइन करने के बाद प्रियंका ने 2 दिन बाद ही इसे छोड़ दिया। जिसके बाद सलमान खान ने प्रियंका का ट्रोल भी किया था।

कार्तिक आर्यन

कार्तिक ने करण जौहर की दोस्ताना 2 को ना कहा जिसके बाद करण के प्रोडक्शन हाउस की ओर से कहा गया कि कार्तिक काफी अनप्रोफेशनल हैं,इसलिए वो काम नहीं कर सकते।

गोविंदा

गोविंदा को संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म देवदास में चुन्नीलाल का रोल ऑफर किया। लेकिन स्टारडम के नशे में चूर गोविंदा ने फिल्म नहीं की।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर ने  संजय लीला भंसाली की बैजूबावरा को इसलिए ना कर दिया क्योंकि उनके साथ पहली फिल्म सांवरिया जमकर पिटी थी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *