श्रेयस अय्यर को अपना पति मान चुकी बिग बॉस 18 फेम Eden Rose, जानें किस धर्म से है ताल्लुक 

Smina Sumra
3 Min Read

Eden Rose about Shreyas Iyer : श्रेयस अय्यर इस समय सुर्खियों में हैं और उन्हें चाहने वालों की कमी नहीं है। इसी बीच एक अभिनेत्री ईडन रोज ने तो यहां तक कह दिया है कि उन्होंने श्रेयस अय्यर को अपना पति मान लिया है। जानिए ईडन रोज कौन हैं और किस धर्म से ताल्लुक रखती हैं?

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर इस समय सुर्खियों में हैं। आईपीएल 2025 में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था, लेकिन वह पंजाब को आईपीएल चैंपियन नहीं बना पाए। हालांकि, इस बीच श्रेयस अय्यर अब एक और वजह से चर्चा में हैं।

Eden Rose ने श्रेयस को माना अपना पति

श्रेयस अय्यर के सुर्खियों में रहने का एक और कारण अभिनेत्री ईडन रोज हैं, जिन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें श्रेयस अय्यर बेहद पसंद हैं और वह पूरे दिल से पंजाब टीम के कप्तान श्रेयस (Eden Rose about Shreyas Iyer) को अपने पति का दर्जा दे चुकी हैं। ईडन ने कहा कि वह मानसिक रूप से श्रेयस से शादी कर चुकी हैं और खुद को उनके दो बच्चों की मां भी मान चुकी हैं। वह श्रेयस से इस हद तक प्यार करती हैं। श्रेयस अय्यर पर यह बयान देने के बाद ईडन रोज काफी चर्चा में हैं। ईडन रोज एक अभिनेत्री और मॉडल हैं।

Read more: Neena Gupta ने 66 की उम्र में पहनी ‘बिस्किट ब्रा’, लोग बोले- शर्म …….

दुबई में जनमी है Eden Rose

ईडन रोज 2023 में तमिल फिल्म रावनसुर में अपने अभिनय के लिए सुर्खियों में आईं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म LIK में भी काम किया है। Eden Rose का जन्म दुबई में हुआ था। वह 2020 में भारत आईं और मॉडलिंग में अपना करियर शुरू किया।

Eden Rose का धर्म

ईडन रोज़ इंस्टाग्राम पर बहुत लोकप्रिय हैं। उनके दस लाख से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं।

एडेन रोज ने साल 2023 में बिग बॉस में एंट्री की थी। 26 साल के एडेन रोज को फैंस प्यार से ‘बार्बी’ बुलाते हैं। एडेन रोज के पास एयरोनॉटिक्स की डिग्री है। एडेन रोज़ के पिता का परिवार म्यांमार से है और तमिल है, जबकि उनकी माँ कर्नाटक से हैं। Eden Rose ( Eden Rose relegion) मुस्लिम हैं।

Read more: मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

क्रिकेट के प्रति बहुत जुनून 

Eden Rose  को क्रिकेट देखने का बहुत शौक है। कुछ दिन पहले हुए आईपीएल मैच में श्रेयस की बल्लेबाजी ने उन्हें काफी प्रभावित किया था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *