बॉलीवुड के नामचीन सितारे जिन्होंने खाई है जेल की हवा, हीरोइनें भी नहीं हैं किसी से कम

Ranjana Pandey
3 Min Read

बॉलीवुड में अश्लील फिल्में बनाने को लेकर राज कुंद्रा खासे विवाद में फंसे हुए हैं। उन्हें क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया था। राज कुंद्रा पर आरोप है कि वो अपनी ऐप के लिए अश्लील फिल्मों की शूटिंग करवाते थे।

बॉलीवुड में आपराधिक मामलों में फंसने वाले राज अकेले सेलेब्रिटी नहीं हैं। इससे पहले भी कई अभिनेता और निर्देशक अलग अलग कारणों के चलते फंस चुके हैं।

 

नामचीन सितारे जिनको हुई जेल

इस लिस्ट में ए ग्रेड के कई बड़े नाम शामिल हैं। इन अभिनेताओं-अभिनेत्रियों पर गैर-इरादतन हत्या, रेप, ड्रग्स और खतरनाक हथियारों को रखने जैसे गंभीर अपराध भी शामिल हैं।

संजय दत्त

संजय दत्त एक समय पर बॉलीवुड के सबसे बड़े खलनायक बन गए थे। साल 1993 में हुए मुंबई सीरियल ब्लास्ट में गैर-कानूनी तौर पर खतरनाक हथियारों को रखने का मामला दर्ज हुआ था। साल 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पांच साल सजा सुनाई थी।

सलमान खान

साल 1998 में सलमान खान ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान 2 काले हिरणों को गोली से मारने के मामले में फंस चुके हैं। इसमें उन्हें अप्रैल 2018 में 5 साल की सजा सुनाई गई थी।

शाइनी आहूजा

शाइनी आहूजा का तो करियर ही जेल जाने के बाद बर्बाद हो गया था। दरअसल, साल 2009 में शाइनी पर नौकरानी से रेप करने का आरोप लगा था। आरोप साबित होने पर उन्हें सात साल की सजा सुनाई गई थी। तीन साल सजा काटने के बाद वह जमानत पर रिहा हो गए थे।

रिया चक्रवर्ती

गंभीर आरोपों में फंसने वाली रिया हालिया वक्त का सबसे चर्चित चेहरा हैं। सुशांत सिंह राजपूत मामले रिया का ड्रग कनेक्शन भी सामने आया था। रिया को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी।

जॉन अब्राहम

साल 2006 में जॉन अब्राहम ने 2 लोगों को अपनी बाइक से टक्कर मारी थी। इसके बाद घायलों को वह अस्पताल भी ले गए। ऐसा करने पर उन पर लापवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज हुआ और उन्हें 15 दिनों तक जेल की सजा सुनाई गई थी हालांकि बाद में इसे खारिज भी कर दिया गया

सूरज पंचोली

एक्ट्रेस जिया खान के सुसाइड मामले में आदित्य पांचोली के बेटे सूरज पांचोली को जेल की हवा खानी पड़ी थी। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

श्वेता बसु प्रसाद

फिल्म ‘मकड़ी’ में शानदार अभिनय करने वाली श्वेता प्रसाद ने कम ही उम्र में खूब नाम कमा लिया था। वो नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकीं थीं लेकिन श्वेता बसु को वेश्यावृति के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *