बॉलीवुड की पांच ऐसी एक्ट्रेस जिन्होंने अपने बॉलीवुड करियर खत्म किया क्रिकेटर्स से शादी रचाने के बाद, एक रह चुकी हैं….

Ranjana Pandey
5 Min Read

बॉलीवुड के सितारे हो या उनसे जुड़े हुए लोग अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। बॉलीवुड की गलियों में अक्सर सितारों की कोई ना कोई खबर चर्चा का विषय बनी रहती है। अक्सर उनके चर्चा में रहने की वजह उनकी प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल ज़िन्दगी होती है। अक्सर देखा गया है कि बड़े सितारे अपनी निजी जिंदगी में हो रहे उतार चढ़ाव की वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं। बॉलीवुड और क्रिकेट का बहुत पुराना नाता देखा गया है। कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों का नाम क्रिकेटरों से जोड़ा गया है। इतिहास गवाह क्रिकेट और बॉलीवुड के रिश्ते गहरे रहे हैं।उनके बीच अफेयर्स की चर्चा पहले से ही होती रही है। यहाँ तक कि कई अभिनेत्रियों ने तो अपने हमसफर के तौर पर क्रिकेटर को चुना है। आज हम ऐसे ही कुछ अभिनेत्रियों की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने क्रिकेटर संग शादी रचाई है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zaheer Khan (@zaheer_khan34)

सागरिका घाटगे
फ़िल्म चक दे से प्रसिद्धि पाने वाले अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने शाहरुख खान जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया। इस फ़िल्म में उनका काम लोगों ने बेहद पसंद भी किया था। साल 2017 में उन्होंने जहीर खान के साथ शादी रचा ली थी। आखिरी बार उन्हें फ़िल्म इरादा में देखा गया था। शादी के बाद से उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। हालांकि सागरिका सोशल मीडिया में काफी एक्टिव नजर आती है। वह अपनी ओर अपने परिवार की खूबसूरत तस्वीरें अक्सर साझा करती रहती है।

 

नताशा स्टेनकोविच
सो भारतीय क्रिकेटर्स हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक एक मशहूर अभिनेत्री के साथ साथ डांसर और मॉडल के रूप में भी अपनी पहचान स्थापित की थी।2014 में आई फ़िल्म सत्याग्रह से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने स्कूल ओह मेरी मेहबूबा और झलक दिखला जा जैसे रियलिटी शोज में भी काम किया। इस इसके बाद साल 2020 में नताशा ने क्रिकेटर्स हार्दिक पांड्या से शादी रचा ली और बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।

 

गीता बसरा
दिल दिया है, जो साल 2006 में आयी थी इस फ़िल्म की हीरोइन गीता बसरा ने इसी फ़िल्म में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई और फिल्मों में भी काम किया। साल 2015 में क्रिकेट हरभजन सिंह के साथ शादी रचाने के बाद से उन्होंने फ़िल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। आखिरी बार गीता बसरा को साल 2016 में फ़िल्म लॉग में देखा गया था। इस फ़िल्म के बाद वह किसी भी फ़िल्म में नजर नहीं आई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial)

हेजल कीच
सलमान खान की की फ़िल्म बॉडीगार्ड से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अदाकारा हेजल कीच ने एक नहीं बल्कि पांच फिल्मों में काम किया है। साल 2016 में युवराज सिंह से शादी करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। हीज़ल कीच की आखिरी फ़िल्म बांके की क्रेजी बारात रही जिसमें उन्होंने आइटम नंबर किया था। वर्तमान में युवराज सिंह और हेजल कीच का एक बेटा भी है।

संगीता बिजलानी
जानीमानी अदाकारा संगीता बिजलानी जो सलमान खान को समय पर डेट कर चुकी है उन्होंने साल 1996 में भारतके पूर्व क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजरुद्दीन से शादी रचाई थी। हालांकि यह शादी सफल नहीं रही, लेकिन शादी के बाद संगीता बिजलानी ने आखिरी बार फ़िल्म निर्भय की थी जो साल 1996 में रिलीज हुई थी। इस फ़िल्म के बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। साल 2010 में अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी एक दूसरे से अलग हो गए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *