Flipperachi Dhurandhar Song: बहरीन के संगीतकार फ्लिपाराची ने अपने गीत ‘फा9ला’ की जबरदस्त वैश्विक सफलता के बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल कर लिया है, जो दुनिया भर में नृत्य और संगीत प्रेमियों के बीच वायरल हो गया है।
बहरीन के मशहूर रैपर फ्लिपराची ने संगीत जगत में वो उपलब्धि हासिल कर ली है जिसका हर कलाकार सपना देखता है। फिल्म धुरंधर का सुपरहिट गाना ‘फा’ला’ आधिकारिक तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है।
रैपर Flipperachi ने कमाया भारत में काफी नाम
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर में शामिल इस गाने ने बिलबोर्ड अरबिया चार्ट में सबसे लंबे समय तक शीर्ष पर रहने का रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि ने फ्लिपराची को रातोंरात भारत में मशहूर कर दिया है। रैपर ने एक वीडियो में अपनी खुशी साझा की।
रैपर फ्लिपराची ने क्या कहा
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने पर अपनी बड़ी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए फ्लिपराची ने कहा, “गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, हबीबी! यह एहसास अद्भुत है।” उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि उनका गाना उस भाषा (हिंदी) में भी लोकप्रिय हो गया जिसमें इसे गाया ही नहीं गया था। उन्होंने बताया कि जब वे एक फोटोशूट में व्यस्त थे, तभी उन्हें खबर मिली कि उनका गाना एक साथ चार अलग-अलग चार्ट्स में टॉप पर है। उनके लिए, किसी दूसरी भाषा और संस्कृति में अपने गाने को इतना प्यार मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं है।
हर जगह ट्रेंड कर रहा यह गाना
फिल्म धुरंधर में ‘फासला’ (Fa9la) गाना उस अहम मोड़ पर आता है, जब अक्षय खन्ना का किरदार हथियारों के सौदे के लिए बलूचिस्तान पहुंचता है। गाने की ज़बरदस्त एनर्जी और शानदार धुन ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। फिल्म रिलीज़ होते ही यह गाना सिनेमाघरों से लोगों के फोन तक पहुंच गया। आज यह इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब वीडियो और मीम्स की दुनिया में ट्रेंड कर रहा है।
चार प्रमुख चार्टों में टॉप पर
फिल्म की कमाई में सबसे बड़ा योगदान भी उन्हीं (Flipperachi Dhurandhar Song) का रहा है। भारत से मिल रहे प्यार से Flipperachi बेहद खुश है। उन्होंने बताया कि उनके सोशल मीडिया इनबॉक्स (डीएम) में हर दिन हजारों मेसेज आते हैं। लोग उनके गानों पर आधारित वीडियो में उन्हें टैग कर रहे हैं और अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। फाला का गाना बिलबोर्ड अरबिया द्वारा जारी चार प्रमुख चार्ट्स टॉप 100 आर्टिस्ट, हॉट 100 सॉन्ग्स, टॉप 50 खलीजी और टॉप 50 अरेबिक हिप हॉप में शीर्ष पर पहुंच गया है।
रैपर फ्लिपराची जल्द ही भारत के दौरे पर
फ्लिपराची का भारत दौरा 14 मार्च, 2026 से शुरू होगा। फ्लिपराची ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर यह घोषणा की। संगीत दौरे की शेष तिथियों और शहरों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। उन्होंने इस दौरे के लिए भारतीय फैंस से सुझाव मांगे हैं।

