31 साल पहले बनी एक फिल्म, जिसकी कहानी तो फ्लॉप रही लेकिन गाने हुए सुपरहिट 

Smina Sumra
2 Min Read
Flop Film Superhit Songs

Flop Film Superhit Songs: 80 और 90 के दशक में हिंदी सिनेमा पर कई खूबसूरत और सशक्त अभिनेत्रियों का दबदबा था। उस दौर की फिल्मों की अपनी एक अलग पहचान थी। सीमित एक्शन, सरल लेकिन दिल को छू लेने वाली कहानियां, रोमांस, भावनाएं और दमदार गाने।

अक्सर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं करतीं, लेकिन उनके गाने सुपरहिट हो जाते हैं। आज हम ऐसी ही एक फिल्म के बारे में जानेंगे, जिसकी कहानी दर्शकों को पसंद नहीं आई, लेकिन उसके गाने सुपरहिट हो गए।

Flop Film Superhit Songs

1995 में रिलीज़ हुई रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘याराना‘ उस समय काफी हिट रही थी। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, ऋषि कपूर, राज बब्बर, शक्ति कपूर, कादर खान और तेज सप्रू जैसे दिग्गज कलाकारों ने अभिनय किया था।

लगभग 4.75 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म की कहानी एक युवती के इर्द-गिर्द घूमती है। हालांकि, दर्शकों को कहानी पसंद नहीं आई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई।

सभी गाने सुपरहिट 

भले ही फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन इसके गाने बेहद लोकप्रिय हुए। विशेष रूप से, ‘मेरा पिया घर आया’ गाना आज भी संगीत प्रेमियों की प्लेलिस्ट में शामिल है। इस फिल्म में कुल सात गाने थे। सभी गाने सुपरहिट हुए।

फिल्म ‘मेरा पिया घर आया’ के गाने में माधुरी दीक्षित के जोशीले डांस ने उस समय सचमुच धूम मचा दी थी। आज भी यह गाना विभिन्न कार्यक्रमों और सोशल मीडिया पर खूब सुना जाता है। फिल्म (Flop Film Superhit Songs) को IMDB पर 4.3 की रेटिंग मिली है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *