पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ब्रेकअप के बाद दिखीं बिंदास

Ranjana Pandey
2 Min Read

पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन आज कल अपनी पर्सनल लाइफ को खबरों में बनी हुई हैं। जैसा कि आप सभी जानतें हैं कि सुष्मिता सेन पिछले कुछ सालों से अपने से 15 साल छोटे मॉडल रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप में थी।

बीते दिनों एक्ट्रेस ने ऑफिशल तौर पर अपना रिश्ता खत्म होने की जानकारी साझा की। गौरतलब है कि यह पहली दफा नहीं है जब विश्व सुंदरी का किसी के साथ ब्रेकअप हुआ हो।


अपने ब्रेकअप के खबरों के बाद सुष्मिता क्रिसमस  सेलिब्रेट करते नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंस्टग्राम पोस्ट में अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक दिखाई हैं। तस्वीरों में बेहद सिंपल और कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं सुष्मिता सेन।उन्होंने ब्लू डेनिम को जैकेट के साथ कैरी किया है और साथ ही हैट उनके विंटर लुक को परफेक्ट बना रहा है।

सुष्मिता की गिनती बॉलीवुड की उन हसीनाओं में होती है जो अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी निजी जिंदगी से भी लोगों को इंस्पायर करती हैं। रोहमन शॉल से हुए ब्रेकअप के बाद जहां एक तरफ लोगों को लग रहा था कि एक्ट्रेस को इससे बाहर आने में वक्त लगेगा तो दूसरी ओर सुष्मिता ने अपनी बिंदास अंदाज में फोटो शेयर कर सबके मुंह पर ताला लगा दिया है।


सुष्मिता सेन के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने कोरोना काल में OTT पर डेब्यू किया था आर्या  से , हाल ही में आर्या का दूसरा सीजन भी रिलीज हुआ है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

सुष्मिता अपनी शानदार परफॉर्मेंस से फैंस और क्रिटिक्स की खूब वाहवाही बटोर रही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस की इस वेब सीरीज आर्या को इस साल अंतर्राष्ट्रीय एम्मीज़ में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज़ श्रेणी में नॉमिनेट भी किया गया था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *