टीवी इंडस्ट्री की जाने माने एक्टर शाहीर शेख शनिवार यानी 26 मार्च को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस उनके बर्थडे पर उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। शहीर शेख आज टीवी के सबसे एक्टर्स में से एक हैं। वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताएंगे कि किन हसीनाओं के साथ एक्टर का नाम जुड़ चुका हैं।
सौम्या सेठ
शहीर शेख का नाम एक्ट्रेस सौम्या सेठ के साथ भी जुड़ चुका हैं। अफवाह ये उड़ी थी कि दोनों के दूसरे को डेट कर रहे हैं।
एरिका फर्नांडीस
कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में एरिका फर्नांडीस और शहीर शेख की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। खबरे ये आई थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने इन खबरों को अफवाह बताया था।
पूजा शर्मा
महाभारत सीरियल में पूजा शर्मा और शहीर शेख की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। जानकारी के मुताबिक शहीर शेख शूटिंग के बाद सारा वक्त पूजा शर्मा के साथ ही बिताते थे।
एयो टिंग टिंग
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शहीर शेख का नाम इंडोनेशियन एक्ट्रेस एयो टिंग टिंग के साथ जुड़ चुका है। दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। जानकारी के मुताबिक,शहीर शेख और एयो टिंग टिंग की पहली मुलाकात एक प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी। एक्ट्रेस ने शहीर को इंडोनेशियन लैंग्वेज के बारे में बताया था। हालांकि कुछ दिनों बाद ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।
श्रद्धा आर्या
टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या और शहीर शेख भी एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ स्पॉट किया गया था। हालांकि दोनों ने ही इस बारे में चुप्पी नहीं तोड़ी।