प्रीति जिंटा से लेकर शशि कपूर तक, यह सेलेब्स जिन्होंने की विदेशियों से शादी

Shilpi Soni
4 Min Read

बॉलीवुड में कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने विदेशियों से शादी की है। इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं, जिनकी जोड़ियां देश में नहीं बल्कि विदेशों में बनीं हैं। प्रीति जिंटा से लेकर शशि कपूर तक इस लिस्ट में शामिल हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में…

प्रीति जिंटा-जीन गुडइनफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने साल 2016 में जीन गुडइनफ से शादी की थी। जीन गुडइनफ अमेरिका के रहने वाले हैं और प्रोफेशनली एक फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीन गुडइनफ उम्र में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा से 10 साल छोटे हैं।

शशि कपूर-जेनिफर कैंडल

Shashi Kapoor Jennifer Love Story Happy Birthday Shashi Kapoor Shashi  Kapoor Birthday Shashi Kapoor Love Story - Shashi Kapoor-Jennifer Love  Story: पहली नज़र में दिल हार बैठे थे शशि कपूर, परिवार के

बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर ने अभिनेत्री जेनिफर केंडल के साथ 1958 में शादी की थी। शशि की जेनिफर से पहली मुलकात पृथ्वी थिएटर्स में हुई थी। दोनों के तीन बच्चे संजना कपूर, करण कपूर और कुणाल कपूर हैं। बता दें कि जेनिफर का सन 1984 में कैंसर के कारण निधन हो गया था। वहीं, 4 दिसंबर 2017 को शशि कपूर ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था।

सुचित्रा पिल्लई- लार्स कैल्डसन

बॉलीवुड अभिनेत्री सुचित्रा पिल्लई ने डेनमार्क के रहने वाले कंप्यूटर इंजीनियर लार्स कैल्डसन से शादी की थी। दोनों की शादी साल 2005 में हुई थी। ये उनकी दूसरी शादी थी क्योंकि पहला विवाह पवन मलिक से 1991 में हुआ था जो 1998 तक चला। साल 2008 में सुचित्रा ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम अनिका है। सुचित्रा वेब सीरीज ‘हेलो मिनी थ्री’ में एक गॉडवुमेन के किरदार में नजर आई थीं।

अरुणोदय सिंह-ली एल्टन

एक्टर अरुणोदय सिंह ने 2016 में ली एल्टन से शादी की थी। ली एल्टन कनाडा की रहने वाली हैं और गोवा में कैफे चलाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरुणोदय की ली से पहली मुलाकात सोनम कपूर की फिल्म ‘आएशा’ के सेट पर हुई थी।

सेलिना जेटली-पीटर हाग

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने ऑस्ट्रिया में पीटर हाग के साथ साल 2011 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं, जिनका नाम उन्होंने विंस्टन और विराज रखा है। बता दें कि सेलिना, कई बॉलीवुड फिल्में जैसे ‘सिलसिले’, ‘नो एंट्री’ और ‘गोलमाल’ आदि में नजर आ चुकीं हैं।

मनीषा कोईराला-सम्राट दहल

बहुचर्चित बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोईराला ने नेपाली बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की। दोनों की शादी 19 जून 2010 को नेपाल की राजधानी काठमांडू में हुई। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। हालांकि, ये शादी ज्यादा नहीं चल पाई और साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया।

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी विदेशी से प्यार कर बैठीं। उन्होंने अपने से छोटे अमेरिकन सिंगर निक जोनस से दिसंबर, 2018 में शादी की थी। दोनों की नजदीकियां एक अवॉर्ड शो के दौरान बढ़ी थीं, जहां इनकी पहली बार मुलाकात हुई थी। इसके बाद डेटिंग का सिलसिला शुरू हुआ और दोनों ने जोधपुर में सात फेरे लिए। इनकी शादी की भव्यता देखने लायक थी। प्रियंका निक के साथ अपने करियर और जीवन के सर्वश्रेष्ठ दौर से होकर गुजर रही हैं।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *