बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी पूरे भारत में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है है। भारत में दशहरे के दिन का बहुत बड़ा महत्त्व रहा है। इस दिन हम रावण के पुतले का दहन करते हैं। इसके साथ ही हम ये मानते हैं कि हमारी सारी बुराइयों का भी दहन उस पुतले के साथ होगा। लेकिन क्या आपको पता है रावण में लाख बुराई होने के बावजूद वह बहुत बड़ा विद्वान था।
रामायण के इन किरदारों को हमने इतनी बारीकी से छोटे परदे पर देखा है, और इस चरित्र को निभाने वाले कलाकारों ने अपनी गहरी छाप छोड़ी है।आज हम ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में जानेंगे जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से इस किरदार को जीवंत कर दिया था।
प्रेम नाथ
साल 1976 में फ़िल्म बजरंग बली में रावण की भूमिका निभाने वाले प्रेम नाथ को आज भी लोग याद करते हैं। उन्होंने अपने अभिनय से इस किरदार को बड़े पर्दे पर जीवंत कर दिया था। इस फ़िल्म में रावण की भूमिका में प्रेम नाथ ने निभाई थी। जहाँ हनुमान जी की बात करते हैं वही राम, रावण के किरदारों का आना ज़रूरी है।
अरविन्द त्रिवेदी
मशहूर रामानंद सागर के रामायण के हर किरदार से बहुत अच्छी तरह से वाकिफ हैं। छोटे पर्दे पर रामायण को जितनी लोकप्रियता रामानंद सागर ने दिलाई उतनी उसे पहले कभी नहीं मिली थी। इसमें रावण के किरदार में अरविंद त्रिवेदी ने इस किरदार के साथ पूरा न्याय किया। आज भले ही अरविंद त्रिवेदी इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय से अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। उनके अभिनय को आज भी याद किया जाता है। कई लोगों ने रावण के किरदार को निभाया लेकिन अरविन्द त्रिवेदी जैसा फेम किसी को नहीं मिला।
आर्य बब्बर
टीवी के शो संकट मोचन महाबली हनुमान में राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर ने रावण का किरदार निभाया था। आर्य इससे पहले बड़े परदे पर भी काम कर चूके हैं। आर्य बब्बर ना सिर्फ हिंदी सिनेमा में बल्कि पंजाबी फिल्मों में भी सक्रिय रहे हैं।
तरुण खन्ना
टीवी पर सबसे चर्चित धार्मिक सीरियलों में से एक देव देव महादेव लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहा। इस शो में रावण के किरदार मे तरुण खन्ना को देखा गया। यूँ तो ये सीरियल भगवान शिव की कहानी पर आधारित था लेकिन इसमें कुछ हिस्से रामायण के भी जोड़े गए थे।
कार्तिक जयराम
एकता कपूर के शो सिया के राम अपनी बेहतरी वीएफएक्स और एक्शन के लिए जाना जाता है। इस शो में रावण के किरदार में कार्तिक जय राम को देखा गया। कार्तिक जयराम कन्नड़ फ़िल्म इंडस्ट्री में काफी सक्रिय हैं और कन्नड़ बिग बॉस के होस्ट रह चूके हैं।
सैफ अली खान
जी हाँ सैफ अली खान की मचअवेटेड फ़िल्म आदिपुरूष सैफ नें रावण के किरदार को बखुबी निभाया है। इस फ़िल्म के टीज़र को 2 अक्टूबर को राम की नगरी अयोध्या में रिलीज किया गया। जहाँ राम के किरदार को प्रभास निभा रहे हैं वहीं सीता के किरदार को कृति सेनन निभाती नजर आ रही है।