टीवी पर सीरियल से ज्यादा लोग रियलिटी शो देखना पसंद करते हैं। इस वजह से आजकल कई रियलिटी शोज पॉपुलर होते जा रहे हैं। लोगों की भारी डिमांड को देखते हुए ये शोज़ सालों साल बढ़ते चले जा रहे हैं। इन रियलिटी शोज को होस्ट करने वाले सितारे भी कुछ कम नहीं।कुछ ऐसे बड़े सितारे इन रियलिटी शोज़ से जुड़े होते हैं, जिनकी वजह से ये शोज़ आज भी चल रहे हैं। बड़े बड़े सितारे इन रियलिटी शोज़ को करने के लिए बड़ी बड़ी रकम भी वसूलते हैं। आज हम ऐसे ही कुछ शोज और उनके होस्ट की फीस के बारे में खुलासा करेंगे।
कुछ समय पहले बड़े सितारे स्मॉल स्क्रीन में काम करने से हिचकिचाते थे। लेकिन आज उन्हें सितारों नें अपनी एक अलग छाप छोड़ी है।आज यही स्टार्स छोटे परदे पर किसी खास शो को होस्ट करते नजर आते हैं। लोगो उन्हें देखने के लिए उस शो का रुख करते हैं।इन बड़े सितारों नें छोटे परदे और बड़े परदे के बीच का अंतर खत्म कर दिया है। आज छोटे पर्दे के सितारे फ़िल्मों में अपनी जगह बना रहे हैं तो वहीं बड़े सितारे छोटे परदे पर काम करते नजर आ रहे हैं।
अमिताभ बच्चन
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन का है उन्होंने सबसे पहले टीवी पर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट किया था। आज करीबन 22 सालों से होस्ट करते आए अमिताभ बच्चन एक एपिसोड 4 से 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। खबरों की मानें तो केबीसी 14 उसके बाद उनकी फीस 7.5 करोड़ रुपये हो गयी।
सलमान खान
लिस्ट में सबसे दूसरा नाम सलमान खान का है। उन्होंने बिग बॉस को पिछले सालों से लगातार होस्ट किया है इस साल भी वह इस शो को होस्ट करते नजर आएँगे। लोगों के बीच सलमान खान का क्रेज देखते ही बनता है, और छोटे परदे पर उन्हें देखने के लिए लोग बिग बॉस का इंतजार करते है।सलमान खान यू तो पर एपिसोड 2.5 करोड़ रुपये चार्ज करते है।खबरों की मानें तो बिग बॉस 16 के एक एपिसोड के लिए उन्होंने 4.7 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं।
कंगना रनावत
रियलिटी शो लॉक उप कंगना रनौत होस्ट कर रही थी। एकता कपूर के इस रियलिटी शो से, कंगना रनावत ने छोटे परदे पर अपना डेब्यू किया, जहाँ वह होस्ट के तौर पर नजर आए। इस शो में कई छोटे पर्दे के सितारे नजर आए। निशा रावल, मुनव्वर फारुकी पूनम पांडे, सारा खान, सिद्धार्थ शर्मा, करणवीर बोहरा जैसे कई नामचीन अभिनेता इसमें शामिल थे। इस शो को होस्ट करने के लिए कंगना रनावत ने एक एपिसोड के 1 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।
कारण जोहर
करण जौहर साल 2004 से अपने चैट कॉफी विद करण को लेकर काफी पॉपुलर रहे हैं। यह शो कई सेलेब्रिटीज और आम लोगों के फेवरेट लिस्ट में शुमार रही है। सेलेब्रिटीज की निजी ज़िंदगी के बारे में जाने के लिए लोग वैसे ही बड़े उत्सुक रहते हैं। यह शो हर तरह की खबरें और गॉसिप जाने का एक बहुत अच्छा माध्यम बन चुका है। करण जौहर इस शो को होस्ट करने का 1 से 2 करोड़ों रुपए एक एपिसोड का चार्ज करता है।
रोहित शेट्टी
रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी अपने 12वें सीज़न को खत्म कर 13वें सीज़न की ओर बढ़ चला है। इस शो को रोहित शेट्टी होस्ट करते आए हैं। रोहित शेट्टी फिल्मों के दिग्गज निर्देशन में से एक है। इस शो के एक एपिसोड को होस्ट करने के लिए रोहित शेट्टी 49 लाख रुपये चार्ज करते हैं।