भारत के लिए आज का दिन भुला पाना बेहद मुश्किल हैं। आज ही के दिन दो साल पहले देशव्यापी लॉकडाउन लगाया गया था। यह र्सिफ लॉकडाउन ही नहीं था बल्कि इस लॉकडाउन ने करोड़ो लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था। इस लॉकडाउन में सबसे बड़े मसीहा बनकर उभरे थे बाॅलीवुड के यह सुपरस्टार।
सोनू सूद
लॉकडाउन ने सबसे ज्यादा दिहाड़ी मजदूर, फ्रंटलाइन वर्कर्स और प्रवासी कामगारों को प्रभावित किया था हालांकि इस दौरान कई बड़े-बड़े स्टार्स ने मदद के हाथ बढ़ाये थे। जैसे कि सोनू सूद। सोनू सूद ने प्रवासी कामगारों से लेकर कोरोना से प्रभावित लोगों की काफी ज्यादा मदद की थी। बच्चों को घर भेजने से लेकर लोगों के इलाज करवाने तक सोनू सूद ने करोड़ो लोगों की मदद की हैं। सिर्फ करोना में ही नही बल्कि केस कम होने के बाद भी बच्चों को आॅनलाइन क्लास करने को लिए फोन भी दिया था। साथ ही कई बच्चों को उन्होने पढ़ाई के लिए लैपटॉप भी दिया था।
सलमान खान
सलमान खान ने स्पॉटब्वॉय, तकनीशियन, मेकअप आर्टिस्ट, स्टंटमैन जैसे 25 हजार डेली वेज वर्कर को आर्थिक मदद देने की जिम्मेदारी उठाई थी । लॉकडाउन के दौरान ‘बीइंग हैंगरी’ नामक एक फूड ट्रक की शुरुआत की थी, जिसके जरिए लोगों तक राशन पहुंचाया गया था। वहीं इसके अलावा उन्होंने मुंबई पुलिस को एक लाख सैनिटाइजर भी पहुंचाए थे।
अजय देवगन
इसके बाद नाम आता है अजय देवगन का… अजय देवगन ने भी इस कठिन समय में लोगों की मदद की थी। जिन्होंने मुंबई के धारावी के एक हेल्थ सेंटर के लिए अपने फाउंडेशन के द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर और वेंटिलेटर्स डोनेट किए गए थे। उन्होंने हेल्थ सेंटर को कोविड-19 फैसिलिटी में तब्दील कर दिया गया था। वहीं इसके अलावा भी उन्होने लोगों की काफी मदद की थी।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने भी काफी लोगों की मदद की थी इस कठिन समय के दौरान। अक्षय कुमार ने लॉकडाउन के दौरान पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये का डोनेशन दिया था। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा उन्होंने 2 करोड़ मुंबई पुलिस फाउंडेशन, 3 करोड़ बीएमसी और 45 लाख रुपये सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स के लिए भी डोनेट किए थे।
ऋतिक रोशन
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन CINTAA के जरिए इंडस्ट्री के डेली वेज वर्कर्स के लिए 25 लाख रुपयों का योगदान दिया था। इन रुपयों से एसोसिएशन से जुड़े 4 हजार लोगों की मदद की गई थी। इंडस्ट्री बंद होने से कई पैपराजी की रोजी-रोटी भी छिन गई थी जिसे ध्यान में रखते हुए ऋतिक ने सभी पैपराजी को आर्थिक मदद दी थी।