गोविंदा की ‘अवतार 3’ में एंट्री? जाने वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई 

Smina Sumra
3 Min Read
Govinda’s cameo in Avatar

Govinda’s cameo in Avatar: जेम्स कैमरन की ‘अवतार 3’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म ‘अवतार’ को लेकर गोविंदा के बयान की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। अभिनेता ने दावा किया था कि ‘अवतार’ मेरी पहली पसंद थी, लेकिन मैंने फिल्म ठुकरा दी। गोविंदा का यह बयान सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। हालांकि, गोविंदा की पत्नी सुनीता ने भी हंसते हुए जवाब दिया कि मुझे भी नहीं पता कि गोविंदा को फिल्म का ऑफर कब मिला। लेकिन एक बार फिर गोविंदा Govinda’s cameo in Avatar की वजह से सुर्खियों में हैं। इन दिनों ‘अवतार 3’ से गोविंदा की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसके बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या गोविंदा फिल्म में कैमियो रोल में नजर आ रहे हैं? तो आइए जानते हैं इंटरनेट पर वायरल हो रही इस तस्वीर के पीछे की सच्चाई क्या है।

गोविंदा अपने सिग्नेचर नीले अवतार में 

फिल्म ‘अवतार 3’ (Govinda’s cameo in Avatar) से गोविंदा की यह तस्वीर और वीडियो एआई द्वारा बनाई गई है। एआई द्वारा बनाई गई इस तस्वीर को देखकर लगता है कि गोविंदा फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे, लेकिन यह सच नहीं है। जेम्स कैमरन की नई फिल्म ‘अवतार 3’ के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर अचानक कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो गईं, जिनमें दावा किया गया कि बॉलीवुड स्टार गोविंदा ने इस फिल्म में सरप्राइज कैमियो किया है, लेकिन सच्चाई यह है कि यह सब फर्जी है।

गोविंदा की वायरल फोटो के पीछे की सच्चाई 

AI से बनाए गए इस वीडियो में गोविंदा को नीले अवतार अलग-थलग रूप में दिखाया गया है, जिससे फैंस भ्रमित हो गए हैं। यह तस्वीर और वीडियो इतने वास्तविक लगते हैं कि हर कोई इसे सच मान रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि गोविंदा इस फिल्म में नहीं हैं।

फर्जी वीडियो में गोविंदा अपने सिग्नेचर नीले अवतार में नजर आ रहे हैं, जिसमें अभिनेता को मशहूर डायलॉग बत्ती बुझा स्टाइल में बोलते हुए देखा जा सकता है। तो, हम आपको एक बार फिर बता दें कि गोविंदा की यह तस्वीर और वीडियो फर्जी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *