Gurmeet Choudhary-Debina Bonerjee पेरेंट्स बनने की तैयारी में, देबीना शेयर की बेबी बंप की तस्वीर

Ranjana Pandey
2 Min Read

कई कपल्स पेरेंट्स बनने की तैयारी में हैं या फिर कुछ बन भी गए हैं और पेरेंटहुड इंज्वॉय कर रहे हैं. इस फेहरिस्त में प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया, आदित्य नारायण-श्वेता अग्रवाल के बाद अब गुरमीत चौधरी-देबीना बॉनर्जी का नाम भी शामिल हो गया है.

 

जी हां, गुरमीत  और देबिना जल्द अपने घर एक नन्हे मेहमान का वेल्कम करने वाले हैं. इस बात की जानकारी हाल ही में सामने आई उनकी एक तस्वीर से हुई. जिसमें देबीना बेबी बंप के साथ दिख रही हैं. उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

गुरमीत और देबीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो आए दिन अपनी कोई-न-कोई तस्वीर या वीडियो शेयर करते ही रहते हैं. जो उनके फैंस को खूब पसंद आती हैं. इस बीच हाल ही में दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है. जिसमें देखा जा सकता है कि कपल ब्लैक कॉम्बिनेशन में पोज देते नज़र आ रहे हैं.

 

इस दौरान देबीना अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. उनकी ये तस्वीर लोगों द्वारा काफी पसंद की जा रही है. गुरमीत ने ये तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘दो बनने जा रहे हैं 3. चौधरी जूनियर आ रहा है. आपके ब्लेसिंग्स की जरूरत है.’ उनकी इस पोस्ट को कुछ ही देर में हजारों लाइक्स मिल चुके हैं.

 

गुरमीत का सॉन्ग ‘तुमसे प्यार करके’  हाल ही में रिलीज हुआ है. इस वीडियो सॉन्ग में इहाना ढिल्लन ने उनके साथ स्क्रीन शेयर किया है. इस गाने को तुलसी कुमार ने गाया है. वहीं, देबीना फिलहाल प्रेग्नेंसी की वजह से किसी प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रही हैं. बल्कि अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को इंज्वॉय कर रही हैं.

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *